फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A police officer and shop keeper arrest taking bribe

एक्शन में एसीबी: चाय वाले दलाल के मार्फत थानेदार ने ली रिश्वत, पकड़े गए

Tue, 24 Oct 2017 08:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 24 Oct 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
A police officer and shop keeper arrest taking bribe
bribe - फोटो : Demo pic
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एएसआई और उसके लिए रिश्वत वसूल रहे एक चाय वाले को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


एसीबी की पहली कार्रवाई टोंक जिले में हुई। जहां एएसपी विजय सिंह के नेतृत्व में एसीबी टीम ने निवाई थाने में तैनात एक सहायक उपनिरीक्षक अशोक कुमार को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा चाय वाला आरोपी मूलचंद मीणा है। वह गांव बहकवा, निवाई, टोंक का है।
विज्ञापन


एएसपी विजय सिंह ने बताया कि आरोपी एएसआई अशोक कुमार टोंक जिले में उनियारा का रहने वाला है। उसके खिलाफ गांव चुराड़ा, निवाई निवासी रामेश्वर जाट ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि 11 अक्टूबर को निवाई थाने में दर्ज मारपीट के एक मुकदमे में एएसआई अशोक कुमार ने बतौर रिश्वत चार हजार रुपए की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबी के सत्यापन के वक्त आरोपी एएसआई ने परिवादी रामेश्वर जाट से एक हजार रुपए रिश्वत में ले लिए। शेष तीन हजार रुपए आज देना तय हुआ। परिवादी रामेश्वर रुपए लेकर पहुंचा तब एएसआई के कहने पर रामेश्वर ने थाने के समीप चाय वाले मूलचंद मीणा को रिश्वत की रकम तीन हजार रुपए दे दिए। तभी ईशारा मिलने पर एसीबी टीम ने चाय विक्रेता मूलचंद को गिरफ्तार कर लिया। उसने रिश्वत की रकम एएसआई अशोक के लिए लेने की बात कही। तब उसे भी एसीबी ने धरदबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed