{"_id":"59184e384f1c1b0f3c851192","slug":"a-massive-fire-in-the-electronics-showroom-in-the-jayanti-market","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयंती मार्केट में इलेक्ट्रोनिक्स शोरुम में भीषण आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जयंती मार्केट में इलेक्ट्रोनिक्स शोरुम में भीषण आग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 14 May 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
जयंती मार्केट में शोरुम में भीषण आग
- फोटो : Vishnu Sharma
जयपुर में भीषण गर्मी के दौरान पिछले करीब चौबीस घंटों में कई जगह आगजनी की घटनाएं हुई। इनमें इलेक्ट्रोनिक उपकरणों के सबसे बड़े जयंती मार्केट में रविवार शाम को एक शोरुम में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए आठ दमकलें राहत कार्य में जुटी। जिन्होंने करीब दो ज्यादा घंटे से ज्यादा वक्त में आग पर काबू पाया। यह भीषण आग एक बिल्डिंग की तीसरी व चौथी मंजिल पर होने से दमकल विभाग में सबसे हाईटैक स्नार्कल लैडर को भी मौके पर लाया गया। जिसकी मदद से आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार यह भीषण आग गुप्ता इलेक्ट्रोनिक्स शोरुम में लगी। जयंती मार्केट में एक बिल्डिंग की तीसरी व चौथी मंजिल पर यह शोरुम है। जहां टीवी, एलईडी, फ्रिज समेत अन्य इलेक्टॉनिक उपकरण रखे थे। शाम करीब पौने 4 बजे अचानक शोरुम से धुंआ व आग की भीषण लपटें उठते देखकर स्थानीय लोगों ने दमकल व जालूपुरा थाने में सूचना दी। तब पुलिस, अग्निशमन आॅफिसर जलज घसिया, नागरिक सुरक्षा के प्रभारी जगदीश प्रसाद मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरु किया।

Trending Videos
शोरुम की दो मंजिलों पर पहुंची आग
शोरुम आग
- फोटो : Vishnu Sharma
इसी तरह, महेश नगर में गोपालपुरा बाईपास पर गारमेंटस के शोरुम फेंटेंसी लाइफ स्टॉइल फर्म में तड़के 5 बजे आग लग गई। इससे शोरुम की दो मंजिलों पर पहुंची आग की लपटों से वहां रखा लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची छह दमकलों ने तीन घंटे में काबू पाया।
वहीं, सीकर रोड पर कूकरखेड़ा अनाज मंडी में रविवार को बारादाने के गोदाम में आग लग गई। जिससे लाखों रुपए का माल जल गया। फायर आॅफिसर जलज घसिया ने बताया कि व्यापारी रतनलाल की अनाजमंड़ी में संजय एंटरप्राइजेज के नाम से दुकान है। जहां आग लगी।