फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a man grabbed the land of his fathers sister in alwar, two arrested

'मृत बुआ' आई और भतीजे के नाम कर गई जमीन, जानिए पूरा मामला

Tue, 24 Oct 2017 05:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 24 Oct 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
a man grabbed the land of his fathers sister in alwar, two arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एक व्यक्ति ने अपनी मृत बुआ को जिंदा कर दिया। ये बुआ आई और अपने भतीजे के नाम जमीन कर गई। 
विज्ञापन


सुनने में अटपटा जरूर लग रहा है लेकिन, एक व्यक्ति ने जमीन हड़पने के लिए अपनी मृत बुआ को जिंदा कर दिया। मामला अलवर के भिवाड़ी का है और इस संबंध में फूलबाग थाने में में मामला दर्ज हुआ है। मामला 2013 का है, जहां झिवाना गांव के रहने वाले रामपत ने अपने दो बेटे राजेश और रामकुमार के साथ मिलकर अपनी दो बुआओं की जगह अन्य महिलाओं को लाकर सरकारी दस्तावेजों में जमीन अपने नाम करवा ली। जबकि उसकी एक बुआ तो 2003 में ही मर चुकी थी। इसे लेकर पीड़ित बुजुर्ग महिला के बेटे ने थाने में दर्ज करवाया था।

जानकारी के मुताबिक भतीजे रामपत ने मरी हुआ बुआ फुल्ला देवी की जगह पर सावित्री नामक दूसरी महिला को दिखा दिया और जिन्दा बुआ मिश्रो देवी की जगह शर्ती देवी को अपनी फर्जी बुआ बनाकर रजिस्टर्ड कार्यालय में जमीन अपने नाम करवा ली। जब इस मामले का खुलासा हुआ तो मिश्रो देवी के बेटों ने थाने का सहारा लिया।
विज्ञापन


पुलिस पूर्व में ही मुख्य आरोपी रामपत और उसके बेटे रामकुमार को गिरफ्तार कर चुकी है, वहीं फरार चल रही सावित्री देवी और आरोपी के बेटे राजेश को आज गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed