{"_id":"59ff01c14f1c1bd0408b4b9c","slug":"a-man-commited-suicide-in-ajmer-his-brother-blame-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाई ने लगाया ऐसा गंदा आरोप कि मजबूर होकर छोटे ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई ने लगाया ऐसा गंदा आरोप कि मजबूर होकर छोटे ने दी जान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 05 Nov 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
Suicide
एक भाई ने दूसरे भाई पर ऐसा आरोप लगाया कि उसकी भावनाएं आहत हो गई। तनाव में छोटे भाई ने फंदा लगाकर जान दे दी।
दरअसल अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को भाई द्वारा दर्ज करवाए गए झूठे मुकदमे से इतनी पीड़ा हुई कि उसने फंदे पर झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
बताया जा रहा है कि बड़े भाई के आरोप के चलते मृतक कई दिनों से परेशान चल रहा था। उसने बड़े भाई से बात भी की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

Trending Videos
छेड़छाड़ का मुकदमा करवाया था दर्ज
suicide
अलवर गेट थाना क्षेत्र के कल्याणीपुरा निवासी अशोक ने रविवार को कमरा बंद करके फंदा लगा लिया। उसकी मां और पत्नी ने अशोक को फंदे पर झूलते देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मृतक अशोक के चचेरे भाई लालचंद ने बताया कि अशोक के बड़े भाई ओमप्रकाश ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा अशोक के खिलाफ दर्ज करवाया।
इससे वह डिप्रेशन में चल रहा था। वह कई बार भाई से विनती भी कर चुका था कि मामला वापस ले, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। आरोप है कि आज अशोक ने इज्जत के डर से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।