{"_id":"58e4fc214f1c1bf5465b6d5e","slug":"a-major-accident-in-kanota-jaipur-four-children-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से मौत बनकर उतरी ट्रेक्टर ट्रॉली, लील गई चार मासूमों की जिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहाड़ी से मौत बनकर उतरी ट्रेक्टर ट्रॉली, लील गई चार मासूमों की जिंदगी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 06 Apr 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर—आगरा हाइवे पर कानोता थाना इलाके में बुधवार शाम को एक दर्दनाक हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई। इसके अलावा छह जने घायल हो गए। हादसा नायला से करीब छह किलोमीटर दूर झोलगांव में हुआ। जहां सवामणी कर एक परिवार के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर घर लौट रहे थे। पहाड़ी से काफी नीचे तक आ गए। तभी सन्तुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर ट्रॉली पलटकर नीचे आ गिरी। मृतकों की उम्र करीब 10 से 12 साल बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर कानोता थाना पुलिस और आसपास रहने वाले लोग मदद में जुटे और मृत बच्चों और दुर्घटना में हुए घायलों को जयपुर के एसएमएस पहुंचाया। जहां उपचार चल रहा है। मृतकों के नाम कृष्णा मीणा, कविता मीणा व उसका भाई आयुष तथा नंदलाल मीणा की बेटी स्वरुपी होने की जानकारी है। पुलिस के अनुसार कानोता में घाटा बैनाड़ा में रहने वाले एक परिवार ने झोलगांव में पहाड़ी पर बने एक मंदिर में सवामणी रखी थी।
शाम को परिवार के लोग कार्यक्रम पूरा कर ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर घर लौट रहे थे। तभी पहाड़ी से उतरते संतुलन बिगड़ने से ट्रॉली पलट गई। जिससे ट्रॉली में सवार महिला—पुरुष और उनके बच्चों की चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और मदद में जुट गए।