फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A ldc caught taking bribe in exchange for passing the bill by acb

बिल पास करने की एवज में ली रिश्वत, पकड़ा गया बाबू

Sun, 01 Oct 2017 06:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 01 Oct 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
A ldc caught taking bribe in exchange for passing the bill by acb
bribe - फोटो : Demo pic
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए आज एक यूडीसी को 8000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसपी ममता  विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी तेजप्रकाश बीकानेर में संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग के कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक है। उसके खिलाफ विभाग में कार्यरत अजीत ज्यानी ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। परिवादी अजीत पशुधन सहायक के पद पर कार्यरत है।


अजीत ने शिकायत में बताया कि उनका चार माह का वेतन बिल व एरियर बनाने की एवज में आरोपी यूडीसी तेजप्रकाश ने 29 सितंबर को 10 हजार रुपए की मांग की थी। जिसमें 2000 रुपए की रिश्वत आरोपी तेजप्रकाश ने एसीबी के सत्यापन के दौरान ले ली थी। शेष रकम 8000 रुपए आज देना तय हुआ था। परिवादी अजीत ज्यानी रुपए लेकर आज तेजप्रकाश के पास गया। जहां रिश्वत की रकम लेकर जेब में रखी। तभी एसीबी ने रिश्वतखोर तेजप्रकाश को धरदबोचा। यह कार्रवाई स्पेशल यूनिट प्रभारी एडिशनल एसपी परबत सिंह के नेतृत्व में की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed