{"_id":"59f044994f1c1b6e548b8dc6","slug":"a-jen-arrested-by-acb-to-taking-bribe-of-6-thousand-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन देने की एवज में ली रिश्वत, पकड़ा गया JEN ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली कनेक्शन देने की एवज में ली रिश्वत, पकड़ा गया JEN
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
bribe
- फोटो : Demo pic
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बिजली कंपनी में पदस्थापित एक जूनियर इंजीनियर को छह हजार रुपए की रिश्वत लेते वक्त रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई एसीबी की चित्तौड़गढ़ टीम ने प्रभारी जयमल के नेतृत्व में की गई। एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी नवनीत है। वह मूल रुप से आगरा, यूपी का रहने वाला है। यहां चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र के एवीवीएनएल में जेईएन है। उसके खिलाफ गांव भगवानपुरा, निम्बाहेड़ा निवासी सांवरिया रावत ने 17 अक्टूबर को एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी।
जिसमें बताया कि उसने अप्रैल 2017 में बिजली कनेक्शन लेने के लिए डिमांड रकम जमा करवा दी थी। इसके बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं हुआ। जब परिवादी सांवरिया ने जेईएन नवनीत से मुलाकात की। तब उसने कनेक्शन की एवज में आठ हजार रुपए रिश्वत मांगी।

Trending Videos
कल ट्रेप हुए था एक एएसआई और हैडकांस्टेबल व दलाल
bribe
- फोटो : Demo pic
दीपावली के बाद छह हजार रुपए रिश्वत देने पर सहमति हुई। कल आरोपी जेईएन नवनीत ने परिवादी सांवरिया को रिश्वत की रकम लेकर अपने कार्यालय पर बुलाया। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रेप रचा। ज्योंही नवनीत ने रिश्वत में छह हजार रुपए लिए तब ईशारा मिलते ही एसीबी ने जेईएन नवनीत को गिरफ्तार कर लिया। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया।
वहीं, एक्शन में आई एसीबी टीम ने कल सीकर जिले के उद्योग नगर थाने में तैनात एक हैडकांस्टेबल को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। वहीं, एसीबी ने ही टोंक जिले में निवाई थाने में तैनात एएसआई अशोक कुमार व दलाल मूलचंद को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।