फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a interstate fraud gang arrest from karoli hindon city police in rajasthan

ATM बटन पर फैवीक्विक चिपकाकर यूं ठगता है यह गिरोह 

Sun, 11 Jun 2017 06:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 11 Jun 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
a interstate fraud gang arrest from karoli hindon city police in rajasthan
यूं ठगता है यह गिरोह - फोटो : Vishnu Sharma
एटीएम मशीन को हैंग कर या फिर कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश करौली पुलिस ने किया है। पुलिस ने इस मामले में चार बदमशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक स्विफ्ट कार भी बरामद हुई, जिसका इस्तेमाल ये रैकी करने में करते थे।  
विज्ञापन


एसपी करौली अनिल कयाल ने बताया कि गिरफ्तार गीतम जाटव उम्र 25 साल तथा रविन्द्र जाटव उम्र 20 निवासी उदयभान थाना मुरशान जिला हाथरस उत्तरप्रदेश के रहने वाले है। जबकि तीसरा आरोपी देशराज जाट निवासी नगरिया तीन विस्बा, कोशीकलां जिला मथुरा का है। चौथा आरोपी सोनू जाटव उम्र 24 साल निवासी फालेन थाना कोशीकलां, मथुरा का रहने वाला है।
विज्ञापन


एसपी के मुताबिक केबिन में खड़ा गैंग का सदस्य एटीएम के कैंसिल के बटन पर फैविक्विक लगाकर की-बोर्ड को जाम कर देता था तथा दूसरा सदस्य ग्राहक को एटीएम कार्ड उपयोग लेते समय बातचीत में लगा लेता है। इसी बीच एटीएम मशीन के बायीं तरफ के बटन को दबा देता है जिससे प्रोसेसिंग कुछ समय के लिए रुक जाती है। ग्राहक को मिनी स्टेटमेन्ट निकलवाकर ये लोग यह तसल्ली करते है कि ग्राहक के खाते में पैसा है या नहीं। फिर ग्राहक के जाते ही ज्यादा से ज्यादा रकम निकालकर या दूसरे के खाते में ट्रांसफर कर रवाना हो जाते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह गिरोह धर्मशालाओं में ठहर जाते है

a interstate fraud gang arrest from karoli hindon city police in rajasthan
arrested - फोटो : demo pic
जानकारी के अनुसार गांव अटक पोस्ट खरैटा, सदर हिण्डौन के रहने वाले सुमेर सिंह जाटव शनिवार को बयाना मोड़, हिण्डौन सिटी के पीएनबी एटीएम पर रूपये निकालने पहुंचे थे। तब एटीएम बूथ में मौजूद इस गिरोह ने सुमेर सिंह एटीएम खराब होने का झांसा देकर ठगी की वारदात की और उनके खाते से 15 हजार रुपए निकाल लिए। ठगी का पता चलते ही सुमे​र सिंह ने तत्काल कोतवाली हिंडौनसिटी थानाप्रभारी शिव कुमार भारद्वाज को सूचना दी। इसके बाद थानाप्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने महवा रोड पर एक स्वीफ्ट डिजायर कार में सवार पांचों आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। 

थानाप्रभारी शिव कुमार भारद्वाज ने बताया कि इस गिरोह ने हिण्डौन, करौली, मेहन्दीपुर बालाजी, टोडाभीम में एटीएम हैंग कर रूपये ठगने की कई वारदातें कबूली है। यह गिरोह मथुरा, डीग, नगर, कठूमर, खेडली, महवा होकर बालाजी आकर धर्मशालाओं में ठहर जाते है। फिर आस—पास के भीड़भाड़ वाले कस्बों में बिना गार्ड के एटीएम बूथों पर रैकी करने के बाद भोलेभाले लोगों को ठगी का शिकार बनाते है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed