{"_id":"5a1577944f1c1b6d548be9dc","slug":"a-bike-rider-got-death-in-road-accident-at-sirsi-road-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार के कहर में आया बाइक सवार, घसीटता चला गया और फिर दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रफ्तार के कहर में आया बाइक सवार, घसीटता चला गया और फिर दम तोड़ा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 22 Nov 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार एक युवक की मौत
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार के कहर में जीप की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जीप के नीचे फंसा युवक बाइक समेत काफी दूर तक घसीटता हुआ चला गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक हादसा बीती देर रात को हुआ। हादसे का शिकार मृतक अजय कुमार (30) सिरसी रोड का रहने वाला था। देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था। तभी सिरसी रोड पर एक होटल के समीप तेज रफ्तार जीप से बाइक की भिड़ंत हो गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि जीप बाइक को काफी दूर तक घसीटती ले गई।
बाइक सवार अजय भी जीप के नीचे फंस गया। सड़क हादसे के बाद जीप चालक मौके से भाग निकला। इस दौरान राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और हादसे में घायल युवक को संभाला। मौके पर करणी विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक चालक अजय को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे एसएमएस अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद अजय ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।