{"_id":"58e4ebc34f1c1b4a3e5b70a1","slug":"85-thousand-rupee-notes-of-old-currency-found-near-anasagar-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"चले नहीं तो आनासागर के किनारे डाल गया एक—एक हजार के ये नोट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चले नहीं तो आनासागर के किनारे डाल गया एक—एक हजार के ये नोट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 05 Apr 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर की फेमस आनासागर झील के किनारे बुधवार को एक हजार रुपए के नोट 85 हजार रुपए लावारिस हालात में मिले। पुलिस का मानना है कि कार्यवाही के डर से कोई इन्हें यहां डाल गया।
पुलिस ने नोट जब्त कर लिए है और इस बारे में रिजर्व बैंक के अधिकारियों को सूचना कर दी। क्रिश्चयनगंज थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह गिल ने बताया कि बुधवार दोपहर सूचना मिली कि आनासागर के पास एक कट्टे में पुराने हजार के नोट पड़े हुए हैं। इस पर पुलिसकर्मियों को भेजा गया। वहांएक कट्टे से हजार-हजार के 85 नोट मिले।
क्रिश्चियनगंज पुलिस ने उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर आस-पास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रथमदृश्टया पुलिस यह आशंका जता रही है कि 31 मार्च के बाद से 1000 व 500 के पुराने नोटों पर पूरी तरह से प्रतिबंध के बाद अज्ञात व्यक्ति इन नोटों को नहीं खपा सका और मौका देखकर इन नोटों को बोरे में डालकर आनासागर के पास फेंक गया। दूसरी तरफ पुलिस यह भी मान रही है कि ख्वाजा साहब के उर्स में शिरकत करने आया कोई जायरीन भी ऐसा कर सकता है। पुलिस सरगर्मीं से नोट रखने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।