फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   85 thousand rupee notes of old currency found near anasagar in ajmer

चले नहीं तो आनासागर के किनारे डाल गया एक—एक हजार के ये नोट

Wed, 05 Apr 2017 06:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 05 Apr 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
85  thousand rupee notes of old currency found near anasagar in ajmer
डेमो इमेज - फोटो : Internet
अजमेर की फेमस आनासागर झील के किनारे बुधवार को एक हजार रुपए के नोट 85 हजार रुपए लावारिस हालात में मिले। पुलिस का मानना है कि कार्यवाही के डर से कोई इन्हें यहां डाल गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने नोट जब्त कर लिए है और इस बारे में रिजर्व बैंक के अधिकारियों को सूचना कर दी। क्रिश्चयनगंज थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह गिल ने बताया कि बुधवार दोपहर सूचना मिली कि आनासागर के पास एक कट्टे में पुराने हजार के नोट पड़े हुए हैं। इस पर पुलिसकर्मियों को भेजा गया। वहांएक कट्टे से हजार-हजार के 85 नोट मिले। 
विज्ञापन


क्रिश्चियनगंज पुलिस ने उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर आस-पास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रथमदृश्टया पुलिस यह आशंका जता रही है कि 31 मार्च के बाद से 1000 व 500 के पुराने नोटों पर पूरी तरह से प्रतिबंध के बाद अज्ञात व्यक्ति इन नोटों को नहीं खपा सका और मौका देखकर इन नोटों को बोरे में डालकर आनासागर के पास फेंक गया। दूसरी तरफ पुलिस यह भी मान रही है कि ख्वाजा साहब के उर्स में शिरकत करने आया कोई जायरीन भी ऐसा कर सकता है। पुलिस सरगर्मीं से नोट रखने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed