{"_id":"59b558944f1c1bec7f8b5a97","slug":"8-lakhs-of-goods-crossing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने मकान से 8 लाख का माल पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूने मकान से 8 लाख का माल पार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 10 Sep 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बार चोरों के नापाक हाथ सिविल लांइस थाना क्षेत्र के भोपों का बाड़ा स्थित सूने मकान पर पड़े। चोरों ने मकान के ताले तोड़कर उसमें रखे 50 हजार की नगदी सहित आठ लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया।
भोपों का बाड़ा क्षेत्र में रहने वाले रामप्रसाद वैष्णव की पत्नी संतोष ने बताया कि उसकी सास का श्राद्ध निकालने के लिए लापोलाई गांव गए थे। उनकी गैर मौजूदगी में चोर मकान के बाहर का ताला तोड़कर घर में घुसे। इसके बाद उन्होंने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी 50 हजार की नगदी और 8 तोला वजनी सोने के जेवरात चुरा लिए। संतोष ने बताया कि उसकी बेटी की शादी आने वाले दिनों में है। उसके लिए जेवरात बनवा रखे थे। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खानापूर्ति के तौर पर मौका मुआयना कर लिया। अब तक मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया।