फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   64 million loot case

64 लाख की लूट मामले में नया मोड़, पुलिस 'बैकफुट' पर

Tue, 25 Jul 2017 08:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 25 Jul 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
64 million loot case
सीसीटीवी में लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
दिन दहाड़े 64 लाख की लूट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। अब तक कर्मचारियों को संदिग्ध मान रही पुलिस बैकफुट पर आ गई है। 
विज्ञापन


दरअसल, अजमेर में गत दिनों हुई 64 लाख की लूट में पुलिस बैंक से रुपए ले जाने वाले कर्मचारियों को ही संदिग्ध मान रही थी। अब कर्मचारियों पर आरोप सिद्ध नहीं हुआ तो मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने लूटेरों पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया।

अजमेर के क्रिश्चयनगंज थाना क्षेत्र के बजरंगगढ़ चौराहे के पास 19 जुलाई को दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई थी। इसमें दो बाईक सवार युवकों ने बैंक के एटीएम में रुपए डालने वाले प्राईवेट कम्पनी के दो कर्मचारियों से रुपए का बैग छीन लिया था और फरार हो गए। उक्त मामले में पुलिस अब तक कम्पनी के कर्मचारियों को ही संदिग्ध मान रही थी। जब दोनों से सख्ती से पूछताछ कर ली और घटना वाले दिन छुट्टी पर रहने वाले बख्तर बंद गाड़ी के ड्राईवर का भी हाथ होना सामने नहीं आया तो पुलिस ने जांच की दिशा बदली है।
विज्ञापन


वहीं जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने उक्त बदमाशों की सीसीटीवी में आई फोटो के साथ पांच हजार रुपए के इनाम की भी घोषणा की है। आरोपियों के पास हीरो होण्डा मोटरसाईकिल थी और गाड़ी चलाने वाला व्यक्ति गठीले कद का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed