फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   50 thousand bribe sought for lease, Jen arrested in jaipur jda

पट्टा देने की एवज में मांगी 50 हजार की रिश्वत, जेईएन गिरफ्तार 

Tue, 08 Aug 2017 06:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 08 Aug 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
50 thousand bribe sought for lease, Jen arrested in jaipur jda
गिरफ्तार आरोपी दीपक योगी - फोटो : Vishnu Sharma
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कनिष्ठ अभियंता को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक सचिन मित्तल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीपक योगी है। वह वैशाली नगर, जयपुर में किराए से रहता है तथा जयपुर विकास प्राधिकरण, जोन 12 में कनिष्ठ अभियंता के पद पर पदस्थापित है।
विज्ञापन


उसके खिलाफ एक व्यक्ति ने एसीबी में शिकायत दी थी जिसमें बताया कि उसने गणेश विहार, झोटवाड़ा में एक मकान का पट्टा जारी करवाने के लिए करीब दो साल पहले जेडीए में आवेदन किया था। पिछले छह माह से यह फाइल जेडीए के जोन 12 में आ गई थी। जिसमें पदस्थापित जेईएन दीपक योगी परिवादी हरिसिंह के भूखंड की मौका रिपोर्ट एवं पट्टा जारी करवाने की एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन


इस पर आज जयपुर शहर, द्वित्तीय एसीबी की टीम उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में जेडीए पहुंची। यहां जोन आॅफिस की सीढ़ियों में जेईएन दीपक योगी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए, उच्चाधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध

50 thousand bribe sought for lease, Jen arrested in jaipur jda
bribe - फोटो : Demo pic
मामले में जेडीए में तैनात एटीपी वर्षा गुप्ता और उच्चाधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। वर्षा से भी पूछताछ की जा रही है।

एसीबी के मुताबिक परिवादी हरिसिंह के रिश्वत लेकर जेडीए पहुंचने के बाद आरोपी जेईएन दीपक योगी पहले एटीपी वर्षा के केबिन में गया। कुछ बातचीत कर वापस आया और फिर रिश्वत की रकम लेने सीढ़ियों में चला गया।

परिवादी के मुताबिक वह पट्टे के लिए जेडीए के संबंधित जोन उपायुक्त से कई बार मिला। लेकिन वह नीचे स्टाफ से मिलने की बात कहते। परिवादी के मुताबिक वह एटीपी वर्षा से मिला तब उसने कहा कि छह महिनों का काम 10 दिन में हो जाता। यह काम फ्री में नहीं होता। चैनल के ​जरिए व्यवस्था करनी पड़ती है। इसके बाद वर्षा ने ही उसे जेईएन दीपक योगी से मिलने को कहा। तब रिश्वत मांगने पर पीड़ित ने एसीबी को सूचना दी। वहीं, एसीबी के छापे से जेडीए परिसर में हड़कंप मच गया। जोन उपायुक्त भी वहां से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed