फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   4 robbers are arrested in ajmer rajasthan

गन प्वाइंट पर लेकर वृद्ध दम्पति को लूटा, 24 घंटे में पकड़े गए बदमाश

Mon, 30 Oct 2017 07:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 30 Oct 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
4 robbers are arrested in ajmer rajasthan
पकड़े गए बदमाश - फोटो : Amar Ujala
एक वृद्ध दंपत्ति को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे में पर्दाफाश कर चार शातिर लुटेरों को धरदबोचा। यूपी की इस गैंग के कब्जे से एक देशी कट्टा, एक एयरगन, कटर सहित अन्य सामान जप्त किया है। 
विज्ञापन


यह सनसनीखेज वारदात हुई थी राजस्थान के अजमेर जिले में। जहां के क्लॉक टॉवर थाना इलाके में रहने वलो वृद्ध कृष्ण नारायण गोयल और उनकी पत्नी प्रेमलता गोयल को देशी कट्टा व चाकू दिखाकर नकाबपोश बदमाश सोने के गहने लूटकर फरार हो गए थे। 
विज्ञापन


थानाधिकारी रामावतार ने बताया कि ललितपुर, उत्तरप्रदेश निवासी गिरफ्तार आरोपी छोटू झा, राहुल सूद, आजादपुरा यूपी निवासी अभिषेक यादव और आगरा निवासी गौतम कुमार है। वारदात के बाद केसरगंज चौकी इंचार्ज राजाराम यादव को मुखबिर से मिली सूचना के बाद आरोपी छोटू झा को पकड़कर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी से आकर होटल में ठहरे, फिर की वारदात

4 robbers are arrested in ajmer rajasthan
गैंग के कब्जे से जब्त हथियार व उपकरण - फोटो : Amar Ujala
उनका गिरोह पिछले तीन-चार दिन से अजमेर में है और ब्यावर रोड़ स्थित मेट्रो होटल में रूका हुआ है। तब पुलिस ने होटल में दबिश दी जहां से पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों को धरदबोचा। वहां कमरे की तलाशी में एक देशी कट्टा, एक एयर गन, एक कटर, हाथों के दस्ताने, रस्सी सहित अन्य सामान मिले। उनसे लूटे गए गहने भी बरामद कर लिए गए। 

यह गैंग लूट की वारदात के वक्त विरोध करने पर किसी को जान से मारने में भी नहीं कतराती। आरोपियों ने गैंग में अपने तीन साथियों अरूण, पंकज और विशाल के भी वारदात में शामिल होना बताया। जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि वारदात के खुलासे में स्पेशल पुलिस टीम गठित की गई। जिसमें एएसआई राजाराम यादव, हैडकांस्टेबल गोपाल गोरा, कांस्टेबल गिरधारी लाल, भवानी सिंह, स्पेशल टीम के एएसआई मनोज कुमार, हैडकांस्टेबल मनोहर सिंह सहित अन्य शामिल थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed