{"_id":"5971da0d4f1c1bd8758b45bc","slug":"30kg-gold-loot-on-gun-point-from-muthut-gold-loan-firm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिवॉल्वर दिखाकर 9 करोड़ का सोना लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिवॉल्वर दिखाकर 9 करोड़ का सोना लूट ले गए बदमाश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 21 Jul 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
पूछताछ करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : Vishnu Sharma
यूको बैंक में फायरिंग कर लाखों की लूट के बाद आज फिर हथियारबंद चार बदमाश एक गोल्ड लोन कंपनी के आॅफिस से 9 करोड़ का 30 किलो से अधिक सोना लूट ले गए। वारदात से शहर पुलिस में हड़कंप मच गया।
जयपुर में हुई लागातार दूसरे दिन लूट की सूचना मिलने पर आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिलेभर में ए श्रेणी की नाकाबंदी करवा दी गई। जानकारी के अनुसार लूट की वारदात जयपुर के मानसरोवर इलाके में रजत पथ स्थित मुथूट फाइनेंस गोल्ड लोन के आॅफिस में हुई।
जहां दोपहर करीब 1 बजे टोपी पहने एक युवक गोल्ड लोन फर्म के आॅफिस में पहुंचा। उसने वहां एक महिला कर्मचारी से बातचीत कर अपनी सोने की चेन गिरवी रखकर लोन लेने की बात कही। इसी बीच तीन और बदमाश हेलमेट पहने गोल्ड लोन कंपनी के आॅफिस में आ गए।
विज्ञापन
इनमें एक बदमाश मैनेजर सत्यनारायण तोषनीवाल के केबिन में घुस गया। उसके कनपटी पर रिवॉल्वर लगाकर धमकाया और तिजोरी की चाबी मांगी। इंकार करने पर मारपीट की।

Trending Videos
और फिर टॉयलेट के अंदर से ही पुलिस को दी सूचना
सीसीटीवी फुटेज में आए बदमाश
- फोटो : Vishnu Sharma
मैनेजर सत्यनारायण ने तिजोरी की चाबी कैशियर के पास होने की बात कही। बदमाशों ने वहां मौजूद तीन चार अन्य ग्राहकों और सुरक्षा गार्ड को अंदर ही बंधक बना लिया।
बदमाशों ने मैनेजर के केबिन में दराजों में तलाशी ली तो तिजोरी की चाबी मिल गई। इसके बाद टोपी पहने हुए बदमाश ने अपने साथी के साथ मिलकर करीब 30 किलो सोना और छह लाख रुपए एक काले बैग में भर लिए। इसी दौरान मैनेजर टॉयलेट करने के बहाने अंदर गया।
इस बीच उसने सिक्यूरिटी अलार्म बजा दिया और फिर टॉयलेट के अंदर से ही पुलिस को सूचना दी। इस बीच अलार्म बजने से घबराए बदमाश वहां से भाग निकले। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी शुरु करवाई।