{"_id":"59b27bb44f1c1be37f8b5172","slug":"22-bangladeshi-police-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध तरीके से आए 22 बांग्लादेशी पुलिस हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध तरीके से आए 22 बांग्लादेशी पुलिस हिरासत में
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 08 Sep 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए बांग्लादेशी
- फोटो : अमर उजाला
अलवर जिले में संदिग्ध रूप से भिवाड़ी बस स्टैंड के समीप घूम रहे 22 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस की गिरफ्त में बांग्लादेशी नागरिकों में ज्यादातर महिला और बच्चे शामिल हैं। अब पुलिस की सीआईडीसीबी, इंटेलिजेंस एजेंसियां संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस सभी बांग्लादेशी नागरिकों को भिवाड़ी से अलवर लेकर रवाना हो गई है।
इन सभी बांग्लादेशियों से अलवर में मानव तस्करी यूनिट में पूछताछ की जाएगी। पुलिस की इंटेलिजेंस शाखा को भिवाड़ी में बड़ी संख्या में बंगलादेशी होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर आज भिवाड़ी में सेक्टर 4, सेक्टर 7 और सेक्टर 8 में कई थाना की पुलिस के साथ अलवर से गई सीआईडी, इंटेलिजेंस शाखा और भिवाड़ी पुलिस की ओर से संयुक्त कार्रवाई की गई।
सीआईडी शाखा के एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि बिना पासपोर्ट और वीजा के अवैध रूप से भिवाड़ी में रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक कि पूछताछ में सामने आया है कि महिलाएं घरेलू काम करती हैं जबकि पुरुष फैक्ट्रियों में काम कर परिवार का गुजारा करते हैं। सभी बांग्लादेशी अवैध रूप से भारत की सीमा के प्रवेश कर यहां तक पहुंचे हैं।