फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   10 kg of illegal ganja including husband and wife arrested in jaipur

10 किलो अवैध गांजा सहित पति-पत्नी गिरफ्तार

Sun, 30 Apr 2017 07:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर      
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर       Updated Sun, 30 Apr 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
10 kg of illegal ganja including husband and wife arrested in jaipur
पति-पत्नी गिरफ्तार - फोटो : Vishnu Sharma
शिप्रापथ थाना पुलिस ने रविवार को नाकाबंदी के दौरान अवैध रुप से गांजा ले जा रहे एक दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 10 किलो गांजा जब्त किया है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) श्री मनीष अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महेश सांसी उम्र 22 साल व उसकी पत्नी सुबिता सांसी है। आरोपी दंपत्ति मुहाना में मदरामपुरा स्थित सांसियों की ढाणी, पावर हाउस के पास रहते है। 
विज्ञापन


मुखबीर की सूचना पर एसीपी मानसरोवर देशराज यादव के निर्देशन में सब इंस्पेक्टर हेतराम समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने गैलेक्सी सिनेमा के पास, रीको एरिया में नाकाबंदी करवाई। जहां फैक्ट्री नम्बर एच-1-181 के सामने रीको पुलिया की तरफ से आने वाले वाहनों की चैकिंग की। तभी रीको पुलिया के पास से एक दंपत्ति अपने बच्चे के साथ मोटर साइकिल पर आते नजर आए। संदेह होने पर पुलिस ने दंपत्ति को रोक कर पूछताछ की और काले रंग के बैग की तलाशी ली। तब उनसे करीब 10 किलो ग्राम अवैध गांजा मिला। जो कि छह पैकिटों में भरा हुआ था। इस पर आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed