फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   crime graph raise in mewat area of rajasthan

घर में घुसकर रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर को मारी तीन गोली, परिजनों पर ही आरोप

Sun, 06 Aug 2017 10:28 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 06 Aug 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
crime graph raise in mewat area of rajasthan
फाइल फोटो।
बदमाशों के बुलंद हौंसले सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहें है। राजस्थान के मेवात क्षेत्र में इन दिनों क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन



नई घटना बीती रात्रि को भरतपुर जिले के सेवर थाना क्षेत्र में हुई है। जहां एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर को दो बदमाशों ने उनके घर में ही घुसकर गोली मार दी। घटना रात्रि करीब 12.30 बजे की है। जब पीड़ित जलेसिंह घर में सो रहे थे।


इसी दौरान बाइक पर आए दो बदमाश उनके घर में घुस आए और उन पर तीन फायर किए। जिसमे दो गोली उनके पेट के नीचे जबकि एक गोली उनकी अंगुली में लगी है। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ौसी उनके घर की और भागे। 
विज्ञापन

पुलिस अभी भी खाली हाथ

crime graph raise in mewat area of rajasthan
फाइल फोटो।
इस दौरान बदमाश फरार हो गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई और रिटायर्ड ​इंस्पेक्टर जले​सिंह को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल ले जाया गया।


लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जयपुर रैफर कर दिया गया है। इससे पूर्व जलेसिंह ने आशंका जताई कि उन पर जानलेवा हमला गांव के एक राशन डीलर या परिजनों ने कराया है। पुलिस ने जलेसिंह के बयान पर जांच प्रारंभ कर दी हैं।


वहीं रात्रि को फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी भी कराई थी लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed