{"_id":"59f734764f1c1bf3538ba0f7","slug":"court-sentenced-3-year-imprisonment-to-one-in-fake-marksheet-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अंकतालिका से प्रवेश लेने वाले अभियुक्त को तीन साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी अंकतालिका से प्रवेश लेने वाले अभियुक्त को तीन साल की सजा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 30 Oct 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
Jailbreak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट क्रम-3 ने अंक तालिका में फर्जीवाड़ा कर नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले अभियुक्त रईस अहमद को तीन साल की सजा सुनाई है। सजा के साथ ही अदालत ने सांगानेरी गेट निवासी इस अभियुक्त पर 45 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
मामले के अनुसार एसएमएस मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन अतिरिक्त अधीक्षक नाथूलाल ने मोतीडूंगरी थाने में 24 मई 1996 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अभियुक्त ने 1995 में नर्सिंग में प्रवेश लिया था। अपनी शैक्षणिक योग्यता की अंकतालिका में फर्जीवाड़ा किया है। पुलिस जांच में पता चला की अभियुक्त ने अंकतालिका के वास्तविक अंक 286 को बढ़ाकर 486 कर लिए और नर्सिंग में प्रवेश ले लिया।