15 दिन के लिए जेल भेजा गया फलाहारी बाबा, पुलिस बोली- कबूला अपराध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इधर, जब पुलिस बाबा को कोर्ट में लेकर पहुंची, तो बाबा ने मीडिया से कहा कि मुझे फंसाया गया है, मैं पूर्ण रुप से निर्दोष हूं। बाबा ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर भरोसा है। इस दौरान कोर्ट में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।
वहीं आज सुबह पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार करने से पूर्व निजी अस्पताल में ही लंबी पूछताछ की थी। इसके बाद बाबा का पुलिस ने अलवर के सरकारी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा मेडिकल कराया, जहां उसके स्वस्थ होने की रिपोर्ट आई है।
बहाना बनाकर निजी अस्पताल में हो गया था भर्ती
फलहारी बाबा बीते कई दिनों से पुलिस से बचने के प्रयास में आंत में तकलीफ होने का बहाना करके निजी अस्पताल में भर्ती था। गौरतलब है कि अलवर के फलहारी महाराज पर उसकी अनुयायी रही बिलासपुर की छात्रा ने यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है।
घटना बीते माह की बतायी जा रही है जब छात्रा बाबा का आर्शीवाद लेने उसके मधुसूदन आश्रम पहुंची थी। आरोपानुसार फलहारी महाराज ने अपने आश्रम के गुप्त कमरे में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था।
वहीं आश्रम की तलाशी के दौरान बाबा के गुप्त कमरे से महिलाओं की ज्वैलरी सहित एक लैपटॉप व अन्य कई संदेहास्पद सामान मिला था। इसके अतिरिक्त आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे के भी खराब होने की बात सामने आई थी।