फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   court relase notice to education minister vasudev devnani

गाय अॉक्सीजन छोड़ती है, बोलनेवाले शिक्षा मंत्री 'प्रोफेसर' क्यों लगाते हैं...

Fri, 07 Apr 2017 04:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 07 Apr 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
court relase notice to education minister vasudev devnani
घर के बाहर भी नाम के आगे प्रोफेसर लिखा हुआ
गाय आॅक्सीजन छोड़ती है और अजमेर में अकबर किले का नाम बदलने को लेकर विवादों में रह चुके राजस्थान के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी अब नए विवाद में घिर गए हैं। ताजा विवाद उनके नाम के आगे प्रोफेसर पद लगाने को लेकर उपजा है।
विज्ञापन


राजस्थान हाईकोर्ट ने पूछा है कि राजस्थान के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी अपने नाम के आगे प्रोफेसर क्यों लगाते हैं? अदालत ने इस मामले में वासुदेव देवानानी के साथ—साथ राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव को भी नोटिस देकर जवाब तलब किया है। सरकार को इस मामले में चार सप्ताह में जवाब देना हैं। न्यायाधीश मनीष भंडारी की खंडपीठ ने अजमेर निवासी लोकेश शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए ये देवनानी और मुख्य सचिव को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन


याचिका में बताया गया है कि प्रोफेसर शब्द का उपयोग केवल प्रोफेसर पद पर आसीन व्यक्ति ही कर सकता है। जबकि राज्य के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी के पास न तो प्रोफेसर पद की योग्यता है और न ही वे कभी प्रोफेसर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी पोर्टल पर भी उन्हें प्रोफेसर ही दिखा रखा है जबकि देवनानी केवल स्नातक पास हैं। इन्होंने बीई पास किया है वह भी इलेक्ट्रीकल ब्रांच से। देवनानी ने अपने सरकारी निवास के बाहर भी नेमप्लेट पर नाम के आगे प्रोफेसर लगा रखा है।


आॅफशियल ईमेल और फेसबुक अकाउंट में भी उनके नाम के आगे प्रोफेसर है। याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने इस सम्बंध में सरकार और लोकायुक्त को भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed