फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Court rejects Asaram's lawyers

आसाराम के वकीलों को कोर्ट ने लगाई फटकार, दी ये चेतावनी

Fri, 04 Aug 2017 07:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 04 Aug 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
Court rejects Asaram's lawyers
आसाराम
राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर मुख्यपीठ ने पुलिस विभाग और राज्य सरकार की ओर से आसाराम की सुनवाई जेल में करवाने को लेकर पेश की गई याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट ने  आसाराम के अधिवक्ताओं को फटकार लगाई।
विज्ञापन


राजस्थान हाईकोर्ट जस्टिस गोविन्द माथुर व जस्टिस विनीत कुमार माथुर की खंडपीठ ने सरकार के पक्ष को सुनने के बाद मौखिक रूप से फटकार लगाई। सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता शिवकुमार व्यास ने पक्ष रखते हुए कहा कि आसाराम के समर्थक आए दिन कोर्ट परिसर में हंगामा करते हैं। यहां तक कि इनकी संख्या इतनी होती है कि दूसरे पक्षकार भी परेशान होते हैं। कई बार पुलिस ने समझाइश भी की, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। ऐसे में मामले की सुनवाई को जेल में ही शिफ्ट किया जाए तो बेहतर होगा।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने सरकार के पक्ष को जानने के बाद आसाराम की ओर से कोर्ट में पेश हुए अधिवक्ताओं को फटकार लगाई कि या तो आसाराम व उनके समर्थकों को समझाइश करें, अन्यथा वापस जेल में सुनवाई के आदेश दिए जाएंगे। ऐसे में अधिवक्ताओं ने एक मौका और देने की गुजारिश की। कोर्ट ने नोटिस देते हुए एक मौका दिया है कि समर्थकों को नियंत्रित किया जाए। उधर, हाईकोर्ट की फटकार के बावजूद आज भी आसाराम के समर्थकों की संख्या इतनी अधिक थी कि पुलिस को नियंत्रण करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed