फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   'Cotton grow-prosperity' campaign begins

'कपास उगाओ-खुशहाली पाओ' अभियान शुरू

Thu, 25 May 2017 12:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 25 May 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
'Cotton grow-prosperity' campaign begins
वसुंधरा राजे
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने झालावाड़ जिले के धानोदी में श्री वल्लभ पित्ती ग्रुप के 'कपास उगाओ-खुशहाली पाओ' अभियान का शुभारंभ किया। राजे ने श्री वल्लभ पित्ती ग्रुप कॉटन यार्न में जीनिंग एवं प्रोसेसिंग इकाई का भूमि पूजन, प्लेटिनम टेक्सटाईल लिमिटेड एवं एसवीपी ग्लोबल वेंचर्स लिमिटेड इकाई का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की उगाई कपास पित्ती ग्रुप द्वारा खरीदी जाएगी। इससे उन्हें अपनी कपास का उचित दाम मिलेगा और उनके जीवन में खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में झालावाड़ की कायापलट हो गई है। पहले यहां एक मात्र राजस्थान टेक्सटाइल मील थी लेकिन अब पित्ती ग्रुप की वजह से जिले को एक और बडे़ उद्योग की सौगात मिली है। इससे यहां के करीब 2 हजार युवाओं को रोजगार मिला है।
विज्ञापन


राजे ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान जन-जन का अभियान बन गया है। उन्होंने आमजन से इस अभियान के तहत चल रहे कार्यों में श्रमदान करने और अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed