{"_id":"6078912d1f7ff02d0478a423","slug":"corona-virus-curfew-in-rajasthan-from-6-pm-friday-to-5-am-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weekend Curfew: राजस्थान में आज शाम छह बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weekend Curfew: राजस्थान में आज शाम छह बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू
Fri, 16 Apr 2021 09:32 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 16 Apr 2021 09:32 AM IST
सार
- कर्फ्यू के दौरान पहले से चल रहे नाइट कर्फ्यू में छूट की श्रेणी वाली सेवाओं में फल-सब्जी, दूध, एलपीजी और बैंकिग सेवाओं को भी शामिल किया गया है
विज्ञापन
राजस्थान में वीकेंड कर्फ्यू: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : twitter.com/ashokgehlot51
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बृहस्पतिवार देर रात शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक राज्य में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। बता दें कि सीएम गहलोत ने लोगों से अपील की है कि वे कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिये कहा- कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक प्रदेश में कर्फ्यू रहेगा। आप सभी से अपील है कि कर्फ्यू के दौरान सरकार का सहयोग करें और कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करें।
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कल शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक प्रदेश में कर्फ्यू रहेगा। आप सभी से अपील है कि कर्फ्यू के दौरान सरकार का सहयोग करें और कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करें। #Rajasthan
विज्ञापन विज्ञापन— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 15, 2021
उन्होंने कहा कि कर्फ्यू के दौरान पहले से चल रहे नाइट कर्फ्यू में छूट की श्रेणी वाली सेवाओं में फल-सब्जी, दूध, एलपीजी और बैंकिग सेवाओं को भी शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा- पहले प्रदेश के 17 जिलों में कोरोना के अधिक मामले सामने आ रहे थे लेकिन पिछले कुछ दिनों में सभी जिलों में संक्रमण तेजी से फैला है। अब प्रदेश में कोरोना के 6,658 नए मामले और 33 मौते हुईं हैं। इसलिए आज वीकेंड कर्फ्यू का सख्त फैसला लिया गया है।
गहलोत ने आगे कहा कि अगर समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति दूसरे प्रदेशों जैसी विकट स्थिति बन सकती है। आमजन से अपील है कि पूर्व की तरह एकजुटता दिखाएं और एक-दूसरे का सहयोग करें। राजस्थान सरकार हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य में 17 अप्रैल को होने वाले तीनों विधानसभा क्षेत्रों सहाडा (भीलवाडा), सुजानगढ (चूरू) और राजसमंद के उपचुनाव में मतदान एवं उससे जुड़ी सम्पूर्ण प्रक्रिया कर्फ्यू से छूट में शामिल रहेंगी।