फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Cornea blindness free campaign camba

अंधत्व निवारण के लिए घर-घर पहुंचा सक्षम, चिकित्सा मंत्री ने सर्वे कर शुरुआत की 

Sun, 30 Jul 2017 06:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 30 Jul 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
Cornea blindness free campaign camba
चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने सर्वे की शुरुआत की - फोटो : Vishnu Sharma
समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल के तत्वावधान में कॉर्निया अंधत्व मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत रविवार को कॉर्निया चिन्हिकरण के लिए सेवा बस्तियों में घर-घर सर्वे किया गया। इसकी सबसे अहम बात यह कि एक ही दिन में शहर के 29 स्थानों पर कॉर्निया नेत्र जांच मेडिकल कैंप लगाया गया।
विज्ञापन


जिसमें कॉर्निया व मोतियाबिंद के साथ नेत्र रोग से ग्रसित लोगों की 30 नेत्र विशेषज्ञों और 30 तकनीकी एक्सपर्टस ने जांच की। इसके अलावा सर्वे में अन्य दिव्यांग लोगों की भी जानकारी जुटाई की गई।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष सीए ओम रुपानी ने बताया कि जयपुर सक्षम और आरएसएस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने कॉर्निया चिन्हिकरण के लिए जयपुर शहर की 138 पिछड़ी सेवा बस्तियों में आज रविवार, 30 जुलाई को सुबह 7 से 10 बजे तक घर-घर सर्वें किया। इसके बाद सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक मेडिकल कैंप लगाया गया। जिसमें दृष्टिबाधित व्यक्तियों की नेत्र जांच की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मंत्री सराफ और कोठारी ने खुद सर्वे अभियान की शुरुआत की

Cornea blindness free campaign camba
कॉर्निया नेत्र जांच मेडिकल कैंप - फोटो : Vishnu Sharma
सक्षम के प्रांत सचिव डॉक्टर रविशंकर शर्मा ने बताया कि इस सर्वे की शुरुआत प्रदेश के चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ और आरएसएस के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख माननीय गुणवंत सिंह कोठारी ने कठपुतली कच्ची बस्ती से की।  मंत्री सराफ और कोठारी ने खुद सर्वे अभियान की शुरुआत की।

इस दौरान प्रान्त अध्यक्ष अभिषेक सिंघवी, प्रान्त सचिव डॉक्टर रवि शंकर, महानगर अध्यक्ष ओम रूपानी, सचिव कुलदीप मिश्रा, डॉक्टर मधु गोयल, डॉक्टर दीपक मीणा और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed