{"_id":"597dd3894f1c1bd3788b46dd","slug":"cornea-blindness-free-campaign-camba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंधत्व निवारण के लिए घर-घर पहुंचा सक्षम, चिकित्सा मंत्री ने सर्वे कर शुरुआत की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधत्व निवारण के लिए घर-घर पहुंचा सक्षम, चिकित्सा मंत्री ने सर्वे कर शुरुआत की
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 30 Jul 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने सर्वे की शुरुआत की
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल के तत्वावधान में कॉर्निया अंधत्व मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत रविवार को कॉर्निया चिन्हिकरण के लिए सेवा बस्तियों में घर-घर सर्वे किया गया। इसकी सबसे अहम बात यह कि एक ही दिन में शहर के 29 स्थानों पर कॉर्निया नेत्र जांच मेडिकल कैंप लगाया गया।
जिसमें कॉर्निया व मोतियाबिंद के साथ नेत्र रोग से ग्रसित लोगों की 30 नेत्र विशेषज्ञों और 30 तकनीकी एक्सपर्टस ने जांच की। इसके अलावा सर्वे में अन्य दिव्यांग लोगों की भी जानकारी जुटाई की गई।
महानगर अध्यक्ष सीए ओम रुपानी ने बताया कि जयपुर सक्षम और आरएसएस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने कॉर्निया चिन्हिकरण के लिए जयपुर शहर की 138 पिछड़ी सेवा बस्तियों में आज रविवार, 30 जुलाई को सुबह 7 से 10 बजे तक घर-घर सर्वें किया। इसके बाद सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक मेडिकल कैंप लगाया गया। जिसमें दृष्टिबाधित व्यक्तियों की नेत्र जांच की गई।

मंत्री सराफ और कोठारी ने खुद सर्वे अभियान की शुरुआत की
कॉर्निया नेत्र जांच मेडिकल कैंप
- फोटो : Vishnu Sharma
सक्षम के प्रांत सचिव डॉक्टर रविशंकर शर्मा ने बताया कि इस सर्वे की शुरुआत प्रदेश के चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ और आरएसएस के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख माननीय गुणवंत सिंह कोठारी ने कठपुतली कच्ची बस्ती से की। मंत्री सराफ और कोठारी ने खुद सर्वे अभियान की शुरुआत की।
इस दौरान प्रान्त अध्यक्ष अभिषेक सिंघवी, प्रान्त सचिव डॉक्टर रवि शंकर, महानगर अध्यक्ष ओम रूपानी, सचिव कुलदीप मिश्रा, डॉक्टर मधु गोयल, डॉक्टर दीपक मीणा और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान प्रान्त अध्यक्ष अभिषेक सिंघवी, प्रान्त सचिव डॉक्टर रवि शंकर, महानगर अध्यक्ष ओम रूपानी, सचिव कुलदीप मिश्रा, डॉक्टर मधु गोयल, डॉक्टर दीपक मीणा और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।