{"_id":"598ee2ab4f1c1b87458b45ba","slug":"controversy-over-inauguration-of-hanging-bridge-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीता काटने के बाद पुलिसवालों को मिठाई खिलाने पहुंचे तो हुई झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीता काटने के बाद पुलिसवालों को मिठाई खिलाने पहुंचे तो हुई झड़प
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 12 Aug 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों को जबरन मिठाई खिलाने का प्रयास करते कांग्रेसी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंगिंग ब्रिज के उद्घाटन को लेकर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। आज फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्रिज से थोड़ी दूरी पर फीता काटा।
कोटा में चंबल नदी पर बनाए गए हैंगिंग ब्रिज का लोकार्पण अभी होना बाकी है। आधिकारिक तौर पर लोड़ टेस्टिंग में यह ब्रिज फेल होने के कारण इसका उद्घाटन नहीं कराया जा रहा है। दूसरी तरफ सूत्रों का कहना है कि इस ब्रिज का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराया जाएगा, इसलिए राज्य सरकार निर्माण पूरा होने के बाद भी इसे चालू नहीं कर रही है।
कोटा में कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना रखा है। स्थानीय कांग्रेसी नेता कुंदन चीता के नेतृत्व में कार्यकर्ता आज फिर यहां पहुंचे और फीता काटने की औपचारिकता निभाई। इन्हें ब्रिज की तरफ जाने से रोकने के लिए पुलिस बल तैनात था। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों के पास पहुंचे और उन्हें जबरन मिठाई खिलाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने इनकार किया तो मामला गरमा गया। बाद में डीएसपी राजेश मेशराम ने स्थिति संभाली और प्रदर्शनकारियों को समझाबुझाकर वहां से रवाना किया।
इस महीने में यह दूसरा मौका है जब ब्रिज के उद्घाटन को लेकर पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ता आमने सामने हुए है। इससे पहले पूर्व मंत्री शांति धारीवाल की अगुवाई में ये प्रयास किया था। उस वक्त जबरदस्त हंगामा हुआ था और पुलिस ने पुलिस ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस कार्यकर्ताओ के खिलाफ मामला दर्ज किया था।