फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   controversial bill divide the rural party in rajasthan

विवादित बिल: आपस में भिड़े सरकार के मंत्री-विधायक, तीखी बहसबाजी

Tue, 24 Oct 2017 01:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 24 Oct 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
controversial bill divide the rural party in rajasthan
गुलाबचंद कटारिया।
जनप्रतिनिधियों और लोकसेवकों को बचाने के लिए राजस्थान विधानसभा में लाया गया बिल सरकार की गले की फांस बन गया है। विपक्षियों के साथ सरकार के अपने ही विधायकों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


राजस्थान विधानसभा की मंगलवार को कार्यवाही प्रारंभ होने के कुछ समय बाद विवादित 'दंड विधियां (राजस्थान संशोधन) अध्यादेश-2017' को वापस लेने की मांग पर भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी अपनी ही सरकार के वरिष्ठ मंत्री गुलाबचंद कटारिया से भिड़ गए। दोनों में जमकर बहस हुई। वहीं कांग्रेस के सदस्यों ने भी विवादित बिल को लेकर जमकर हंगामा किया और वैल में उतर आए।
विज्ञापन


हालांकि हंगामे के बीच गुलाब चंद कटारिया ने इस बिल को प्रवर समिति को सौंपने का प्रस्ताव रखा। सदन ने ध्वनिमत से इस बिल को प्रवर समिति में भेजने के प्रस्ताव को सहमति दी। हंगामे के दौरान ही विधानसभा अध्यक्ष ने प्रस्ताव मंजूर कर बिल को प्रवर समिति में भेजने की स्वीकृति दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवर समिति को नहीं, वापस लो बिल

controversial bill divide the rural party in rajasthan
घनश्याम तिवाड़ी - फोटो : file photo
शोर-शराबे के बीच घनश्याम तिवाड़ी ने सदन में इस बिल को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस बिल को प्रवर समिति में भेजने के बजाय तुरंत वापस ले लिया जाए। सदन की पूरी कार्यवाही के दौरान तिवाड़ी ने कांग्रेस के विरोध के साथ अपना विरोध भी दर्ज करवाया।

हालांकि कटारिया ने तिवाड़ी की इस बात को न मानकर बिल को वापस लेने के बजाय प्रवर समिति के पास भेजने का प्रस्ताव रखा। वहीं बिल को प्रवर समिति के पास भेजा जाना सरकार की रणनीतिक हार के तौर पर देखा जा रहा है। राजे सरकार के बैकफुट पर आने के बाद विपक्षी कांग्रेस ने इसका श्रेय लेना प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed