फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Consensus on eight points between government and doctors regarding RTH Bill

RTH Bill: सरकार और डॉक्टरों के बीच आठ बिंदुओं पर बनी सहमति, कुछ अब भी विरोध में, नया गुट तैयार

Tue, 04 Apr 2023 03:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 04 Apr 2023 03:21 PM IST
सार

आरटीएच बिल को लेकर सरकार और प्राइवेट डॉक्टर के बीच आठ बिंदुओं पर सहमति बन गई है।  महारैली में इकट्ठे प्रदेशभर के डॉक्टरों के बीच औपचारिक घोषणा के बाद हड़ताल खत्म होगी।

विज्ञापन
Consensus on eight points between government and doctors regarding RTH Bill
राइट टू हेल्थ बिल को लेकर जुटे प्रदेशभर के डॉक्टर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

निजी अस्पतालों के डॉक्टर्स और सरकार के बीच चल रही तकरार 16 दिन के बाद सरकार और डॉक्टर्स के बीच आठ मांगों पर सहमति बनी। अब जीबीएम में औपचारिक ऐलान के बाद हड़ताल खत्म होने की संभावना है। महारैली को लेकर राजधानी में प्रदेश भर के डॉक्टर एकत्र हुए हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सरकार से चर्चा के बाद निजी चिकित्सक संघर्ष समिति के सचिव डॉ. विजय कपूर ने कहा कि सभी डॉक्टर्स के सामने बैठक में आठ बिंदु में जो सहमति बनी है वो सभी डॉक्टर के सामने रखी जाएंगी, जिसके बाद हड़ताल खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Consensus on eight points between government and doctors regarding RTH Bill
सीएम ने किया ट्वीट - फोटो : social media
जानकारी के अनुसार आंदोलन के दौरान डॉक्टरों पर जो मुकदमें दर्ज किए गए थे वो भी वापस ले लिए जाएंगे। निजी चिकित्सक संघर्ष समिति के सचिव डॉ. विजय कपूर ने वार्ता के बाद कहा कि सकरात्मक माहौल में चर्चा हुई।

Consensus on eight points between government and doctors regarding RTH Bill
राइट टू हेल्थ बिल का विरोध में उतरा एक और गुट - फोटो : Amar Ujala Digital
निजी डॉक्टरों में भी दो फाड़
वहीं, दूसरी ओर निजी डॉक्टरों में भी दो फाड़ की बात भी सामने आ रही है। प्राइवेट डॉक्टर दो गुट में बंट गए हैं। आठ बिंदुओं पर सहमति के बाद भी डॉक्टरों का एक गुट मांगों पर अड़ा हुआ है। समझौते के बाद भी राजधान की सड़कों पर डॉक्टरों का एक बड़ा रेला निकल पड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed