{"_id":"59ca605f4f1c1bf2538b481e","slug":"congress-to-protest-fuel-price-hike-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैलगाड़ी पर 'पायलट' और ऊंटगाड़ी पर खाली सिलेंडर, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैलगाड़ी पर 'पायलट' और ऊंटगाड़ी पर खाली सिलेंडर, जानिए पूरा मामला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 26 Sep 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने आज बैलगाडी, ऊंटगाडी, घोड़ागाड़ी के साथ अनूठा प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर उतर आई। कांग्रेस ने बैलगाड़ी, ऊंटगाड़ी, घोड़ागाड़ी के साथ अनूठा प्रदर्शन किया।
महंगाई के खिलाफ आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता आज बनीपार्क स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय से बैलगाडी, ऊंटगाडी, घोड़ागाड़ी, साइकिल रिक्शा में बैठकर जुलूस निकाला। इस प्रदर्शन के चलते जयसिंह हाइवे और कलेक्ट्रेट सर्किल तथा आसपास इलाके में जाम के हालात बन गए।
इस प्रदर्शन के दौरा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास, पूर्व मंत्री भंवरलाल मेघवाल तथा अन्य पदाधिकारी बैलगाड़ी में बैठे। घोड़ा गाड़ी और साइकिल रिक्शा में खाली सिलेंडर रखे हुए थे।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल-डीजल की दरें कम करो, चुनावी वादे पूरे करो, महंगाई वृद्धि खत्म करो, तानाशाही नहीं चलेगी, पेट्रोल-डीजल पर जीएसटी लागू करो, मोदी सरकार होश में आओ आदि नारे लगा रहे थें।

अब प्रदेश स्तर पर होगा प्रदर्शन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की ओर से महंगाई के खिलाफ 28 सितंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने बताया कि पूरे देश में हालात खराब हैं, महंगाई की मार से आम और गरीब आदमी परेशान है।
पेट्रोल-डीजल की दरें इतनी ज्यादा बढ़ा दी गई है कि पूरे परिवारों का आर्थिक ढांचा चरमरा गया हैं। इंटरनेशल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम आधे होने के बावजूद केन्द्र सरकार एक्साईज ड्यूटी बढ़ाकर जनता को मिलने वाला फायदा रोक रही है।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 28 सितम्बर को 12 बजे सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस पार्टी पेट्रोल, डीजल और गैस की दरें बढ़ाने और महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करेगी।