फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Congress resolution Satyagraha in Jaipur today

Jaipur: राहुल की सांसदी खत्म करने के विरोध में कांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह आज, गहलोत दिल्ली में देंगे धरना

Sun, 26 Mar 2023 06:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 26 Mar 2023 06:03 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी रविवार को संकल्प सत्याग्रह कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नई दिल्ली के राजघाट और राजस्थान पीसीसी जयपुर कलेक्ट्रेट पर धरना देगी।

विज्ञापन
Congress resolution Satyagraha in Jaipur today
कांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता के अयोग्य ठहराकर उनकी सांसदी खत्म करने के विरोध में रविवार को कांग्रेस पार्टी के संकल्प सत्याग्रह में हिस्सा लेने सीएम गहलोत दिल्ली में राजघाट पर सुबह 11:30 बजे से पहुंचेंगे। गहलोत का सुबह 10 बजे जयपुर से रवाना होकर 11:15 बजे दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सूरत की कोर्ट से दो साल की सजा मिलने के बाद लोकसभा सचिवालय के नोटिफिकेशन के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता छीनने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इसलिए अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस पार्टी ने इस सत्याग्रह के जरिए गांधीवादी तरीके से धरना देकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया है। जयपुर में कलेक्ट्री सर्किल पर रविवार सुबह 10 बजे से कार्यकर्ताओं को पहुंचने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


षड्यंत्र के तहत विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई के आरोप
जयपुर में रविवार को कलेक्ट्री सर्किल, बनीपार्क पर कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह करेगी। सुबह 10 बजे सभी कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट पहुंचने को कहा गया है। जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा है कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के भाजपाई षड्यंत्र और अलोकतांत्रिक कामों के खिलाफ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कलेक्ट्री सर्किल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सत्याग्रह आयोजित होगा।


इन नेताओं को सत्याग्रह में किया गया आमंत्रित
कांग्रेस पार्टी के इस सत्याग्रह में जयपुर शहर के पार्टी विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद प्रत्याशी, बोर्ड, निगम और आयोगों के चेयरमैन, पीसीसी मेंबर, जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी, ब्लॉक-अध्यक्ष, मंडल-अध्यक्ष, वार्ड-अध्यक्ष, मेयर-डिप्टी मेयर सहित सभी 250 वार्डों के पार्षद और पार्षद प्रत्याशी, सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और जयपुर शहर के सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को शामिल होने को कहा गया है।

केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ माहौल तैयार करेगी कांग्रेस
केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ माहौल तैयार करने और कांग्रेस नेता पर हुई कार्रवाई को जनता के बीच भुनाने में अब कांग्रेस पार्टी जुट गई है। कांग्रेस चाहती है कि राजस्थान में चुनावी साल में इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाया जाए। कांग्रेसी आरोप लगा रही है कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग केंद्र की बीजेपी और सरकार लगातार कर रही है। महंगाई, बेरोजगारी और देश के ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने और विपक्ष को कुचलने के लिए यह सब किया जा रहा है। मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने सभी कांग्रेसी नेताओं, कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में अनिवार्य रूप से सत्याग्रह धरने में पहुंचने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed