{"_id":"5a54b1774f1c1b35338b7658","slug":"congress-removed-ban-from-former-party-member-who-was-allegedly-charged-of-rape","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोप से घिरे कांग्रेस के इस पूर्व मंत्री की पार्टी में फिर हुई एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोप से घिरे कांग्रेस के इस पूर्व मंत्री की पार्टी में फिर हुई एंट्री
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 09 Jan 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपचुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने दुष्कर्म के आरोप में घिरे पूर्व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री पर से निलंबन हटा लिया है। करीब पांच साल के निलम्बन के बाद उनकी पार्टी में फिर वापसी हो गई है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान में पिछली अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके बाबू लाल नागर के दुष्कर्म के आरोपों में घिरने के बाद पार्टी द्वारा लगाया गया निलंबन वापस ले लिया गया है। नागर को पिछले दिनों कोर्ट ने भी दुष्कर्म मामले में बरी कर दिया था।
जानकारी के अनुसार नागर से निलंबन हटाने की वजह राजस्थान में आगामी उपचुनाव माने जा रहे हैं और नागर अजमेर लोकसभा क्षेत्र के ही दूदू विधानसभा सीट से पूर्व विधायक भी रह चुके हैं। आज राजस्थान कांग्रेस के आलाकमान ने नागर से निलंबन हटाते हुए उनका पार्टी में फिर से स्वागत किया है।

नागर के आने से कांग्रेस को मिल सकती है मजबूती
बाबूलाल नागर
दूदू विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रह चुके बाबूलाल नागर से कांग्रेस द्वारा निलंबन हटाए जाने से पार्टी को ही मजबूती मिलेगी। जानकारों की मानें तो बाबूलाल नागर को दूदू में काफी अच्छा जनसमर्थन मिलता आया है।
दुष्कर्म के आरोपों में घिरने के बावजूद भी दूदू से काफी बड़ी संख्या में लोगों जयपुर कूच करते हुए इस घटना का पुरजोर विरोध किया था और नागर पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया था। नागर के पार्टी में आ जाने के बाद अब कयास ये भी लगाए जा रहें हैं कि वो अजमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ.रघु शर्मा के समर्थन में वोट मांग सकते हैं।