{"_id":"5943ef464f1c1b24118b4645","slug":"congress-rally-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन पायलट बोले, राजस्थान के किसानों ने कौनसा पाप किया है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन पायलट बोले, राजस्थान के किसानों ने कौनसा पाप किया है
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 16 Jun 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
सभा में शामिल सचिन पायलट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा के इटावा में कांग्रेस ने शुक्रवार को किसान सम्मेलन का आयोजन किया। इटावा मंडी परिसर में आयोजित कांग्रेस के इस सम्मेलन में हजारों की तादाद में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे।
सम्मेलन के दौरान पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ करने की मांग उठाते हुए कहा कि अगर महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के किसान का कर्ज माफ हो सकता है तो राजस्थान के किसान ने कौनसा पाप किया है। सभा के दौरान हाड़ौती के दिग्गज कांग्रेस नेता शांति धारीवाल ने दो साल पहले अतिवृष्टि से खराबे के चलते इलाके के 50 किसानों की आत्महत्या का मामला उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने एक भी किसान की आत्महत्या को मानने से इनकार कर दिया था और किसी भी मृतक किसान के परिजन को आज तक एक पैसे का भी मुआवजा नहीं दिया है।
सम्मेलन में कांग्रेस ने मांग रखी कि लहसुन के दाम गिरने की खबर से कथित रूप से लगे सदमे से जान गंवाने वाले रोण गांव के लहसुन किसान सत्यनारायण के परिजनों को सरकार एक करोड़ का मुआवजा दे। कांग्रेस की इस सभा को प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, उपनेता प्रतिपक्ष रमेश मीणा, पूर्व मंत्री भरतसिंह, रामकिशन वर्मा, अशोक बैरवा और पूर्व सांसद इज्यराजसिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
उधर, उदयपुर में किसान संघ द्वारा आयोजित महापड़ाव के तहत किसान टाउन हॉल से रैली निकालते हुए संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचे। रैली में बांसवाड़ा, डूंगरपुर एवं उदयपुर की दो तहसील सराड़ा व सलुम्बर के किसानों ने भाग लिया।