{"_id":"5940c506866419735d8b488f","slug":"congress-protest-today-in-rajasthan-for-farmers-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस का राजस्थान में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस का राजस्थान में प्रदर्शन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
सीकर में कांग्रेस का प्रदर्शन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान आंदोलन का बिगुल राजस्थान में 15 जून को फूंका जाएगा। लेकिन इससे एक दिन पूर्व ही बुधवार को प्रदेश कांग्रेस की ओर से राजस्थान भर में किसान समस्या को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान के सीकर में इस सम्बंध में एक सभा का भी आयोजन किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट मौजूद है। किसान सभा में कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे सहित नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी भी उपस्थित है।
विज्ञापन
सभा में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी सम्मलित होना था लेकिन उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया है। दूसरी और सभी 33 जिला मुख्यालय पर भी प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस राजस्थान में किसानों की चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 15 जून से भारतीय किसान संघ की ओर से प्रदेश के आठ संभागों पर आंदोलन प्रारंभ किया जा रहा है। इसी को देखते हुए कांग्रेस को एक राजनीतिक मुद्दा मिल गया है।