{"_id":"59f17a3e4f1c1b6d548b9039","slug":"congress-member-protesting-in-rajasthan-assmebly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिर वैल में कांग्रेसी, हंगामे के बीच जारी है सदन की कार्यवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर वैल में कांग्रेसी, हंगामे के बीच जारी है सदन की कार्यवाही
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
कृषि मंत्री
लोकसेवकों को बचाने वाले विवादित बिल से घिरी राजस्थान सरकार की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं।
राजस्थान विधानसभा में बीते तीन दिन से धरना दे रहे विपक्ष कांग्रेस विधायकों ने आज भी सदन की कार्यवाही प्रारंभ होते ही नारेबाजी प्रारंभ कर दी। वैल में आए कांग्रेसी विधायक किसानों की पूर्ण कर्जमाफी की मांग कर रहे हैं।
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे विधायकों का कहना है कि सरकार अन्नदाता के पूर्ण कर्ज माफी की बात को स्वीकार करें। जबकि राजस्थान के कृषि मंत्री का प्रभुलाल सैनी का कहना है कि किसान कर्ज माफी को लेकर हाईपावर कमेटी का गठन किया जा चुका है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद इस विषय पर आगे कोई बात हो सकती है।

Trending Videos
सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है कांग्रेस
फाइल फोटो
- फोटो : getty images
गौरतलब है मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बाद राजस्थान में भी किसान कर्ज माफी को लेकर आंदोलन कर चुके है। वहीं राजस्थान सरकार इस विधानसभा सत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
सरकार की ओर से इस सत्र में लाए गए कई बिल पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। लोकसेवकों को बचाने वाले बिल के अतिरिक्त गुर्जर आरक्षण बिल पर भी सरकार घिर सकती है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि राजस्थान सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है और भ्रष्ट लोकसेवकों के लिए कवच तैयार करने वाला बिल लेकर आई है।