{"_id":"5a27d9724f1c1b3c3d8bbd69","slug":"congress-counted-party-workers-and-incharges-in-a-function-in-alwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के सम्मेलन में कराई कार्यकर्ताओं और प्रभारियों की गिनती, ये थी वजह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के सम्मेलन में कराई कार्यकर्ताओं और प्रभारियों की गिनती, ये थी वजह
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 06 Dec 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
congress
- फोटो : Amar Ujala
राजस्थान में उपचुनावों को लेकर कांग्रेस की गंभीरता आज अलवर में नजर आई। यहां एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं और प्रभारियों की गिनती तक की गई।
जानकारी के अनुसार अलवर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आज 'मेरा बूथ मेरा गौरव' कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एआईसीसी के महासचिव अविनाश पांडे, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, एआईसीसी सचिव जुबेर खान, अलवर प्रभारी देवेंद्र यादव सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी एक बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Trending Videos
इसलिए की गई ये गिनती
सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को सम्मानित करते कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और प्रभारियों की सक्रियता को परखने के लिए उनकी गिनती की गई। अलवर में ऐसा पहली बार हुआ है जब कांग्रेस ने पार्टी गिनती करने जैसा अनोखा कदम उठाया है।
सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा। सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद कई कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में सरकार का कोई भी नुमाइंदा अलवर क्यों नहीं आया और उप चुनाव के दौरान अचानक अलवर की सबको याद आ रही है।
पायलट ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने जो घोषणाएं विधानसभा चुनाव के समय की थी उन्हीं को अब उपचुनावों के मद्देनजर चलाए जा रहे जनसंवाद कार्यकमों में दोहराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 4 साल में जो सरकार अलवर की सुध नहीं ले रही थी वह अचानक अलवर में लगातार हेलीकॉप्टर से दौरे कर रही है। प्रदेश में 80 किसानों ने आत्महत्या की, लेकिन मुख्यमंत्री तो दूर की बात कोई मंत्री भी उनके परिजनों से मिलने तक नहीं गया।