{"_id":"5992a08c4f1c1b9f588b48fd","slug":"commandent-chetan-cheetah-honoured-with-kirti-chakra-on-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्ति चक्र से सम्मानित हुआ राजस्थान का 'चीता',माता पिता को भी मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्ति चक्र से सम्मानित हुआ राजस्थान का 'चीता',माता पिता को भी मिला सम्मान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
कमांडेंट चेतन चीता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में साहस का परिचय देने वाले सीआरपीएफ के कमांडेंट चेतन चीता को जहां केन्द्र सरकार कीर्ति चक्र देकर सम्मानित कर रही है तो वहीं कोटा में चेतन चीता के माता-पिता को सम्मानित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कोटा के उम्मेद सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में चेतन चीता के पिता रामगोपाल चीता और मां सुमित्रा चीता को प्रशस्ति पत्र देकर नावाजा गया।
बेटे चेतन चीता के साहस पर उन्हें मिले सम्मान को लेकर दोनों की आंखे भर आई। कमांडेंट चेतन चीता इस वक्त दिल्ली में है और उनका इलाज चल रहा है। पिता रामगोपाल और मां सुमित्रा ने कहा कि आज उन्हें बेटे की हिम्मत और साहस पर गर्व है। चेतन का इलाज फिलहाल दिल्ली में हो रहा है जरूरत पड़ी तो केन्द्र सरकार उन्हें इलाज के लिए अमेरिका भेजेगी।
गौरतलब है कि इसी साल फरवरी के महीने में जम्मू कश्मीर में लश्कर के आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान कमाडेंट चेतन चीता घायल हो गए थे, चेतन ने घायल होने के बावजूद आतंकियों को मार गिराया था।