{"_id":"58cbb9324f1c1b6e2132a8ae","slug":"college-girl-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा की तैयारी नहीं हुई तो फंदे से झूली छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा की तैयारी नहीं हुई तो फंदे से झूली छात्रा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 17 Mar 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : अमर उजाला
अजमेर के पुष्कर रोड़ स्थित रीजनल काॅलेज की बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा कई दिनों से परीक्षा की तैयारी को लेकर अवसाद में थी।
जानकारी के अनुसार रीजनल काॅलेज में बीएससी फाईनल ईयर की छात्रा रोशनी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। जैसे ही घटना की सूचना अन्य छात्राओं को लगी तो कॉलेज में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस को मृतका का लिखा सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया। मृतका के पिता न्यू जलपाईगुड़ी में एयरफोर्स में हवलदार के पद पर कार्यरत है।
उन्होंने बताया कि रोशनी के एग्जाम जल्द ही शुरू होने वाले थे। जिसकी तैयारी नहीं होने से वह कई दिनों से परेशान थी। हालांकि, बेटी से एक दिन पहले बात भी हुई लेकिन उसने ऐसी कोई बात उन्हें नहीं बताई। मृतका की छोटी बहन भी इसी काॅलेज में बीएससी सैकण्ड ईयर की स्टूडेंट है। पुलिस ने काॅलेज व हाॅस्टल के स्टाफ के भी बयान दर्ज किए हैं।