फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   cm raje will take feedback from flood effected area

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, कहा- केंद्र को शीघ्र भेजी जाएगी रिपोर्ट

Mon, 31 Jul 2017 04:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 31 Jul 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
cm raje will take feedback from flood effected area
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करती मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में हालात अभी नियंत्रण में नहीं है। हजारों लोग अभी भी जहां-तहां फंसे हुए है। हालातों की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे किया।
विज्ञापन



राजस्थान के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज सुबह रवाना हुई थीं। वे पहले जालोर पहुंची। यहां उन्होंने हैलीकॉप्टर से सांचौर क्षेत्र का जायजा लिया और अधिकारियों से बचाव कार्यों व खाद्य सामग्री वितरण की जानकारी ली। इसके बाद वे जालोर से हैलीकॉप्टर से सिरोही पहुंचीं।
विज्ञापन


जयपुर लौटते समय उन्होंने हैलीकॉप्टर से ओवर फ्लो चल रहे जवाई बांध का दौरा किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की निरन्तर निगरानी और समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का पूरा सर्वे कर शीघ्र केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाढ़ से 300 करोड़ रुपए की 1060 किलोमीटर तक की सड़कें खराब हुई हैं। करोड़ों रुपए की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

हालात अभी भी खराब, शिविरों में लोग

cm raje will take feedback from flood effected area
बाढ़
हालांकि इससे पूर्व शनिवार को भी राजे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए रवाना हुई थां, लेकिन मौसम ने उनके कार्यक्रम में अड़चन पैदा कर दी थी। सरकार के कई मंत्री प्रभावित क्षेत्रों का लगातार दौरा कर रहे हैं। वहीं जालोर व पाली में कई बांधों में पानी की हो रही लगातार आवक के कारण मुश्किलें और बढ़ गई है।

प्रशासन ने बीते 24 घंटे के दौरान डूब क्षेत्रों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया है। बचाव व राहत कार्यों में सेना, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं। बीस से अधिक राहत शिविर बनाए गए हैं, जहां दवाओं सहित सभी व्यवस्थाएं की गई है।

 मुख्यमंत्री राजे ने बताया कि​ पिछले दस दिनों से जारी बचाव अभियान में 11000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 

वहीं तीन जिलों के अतिरिक्त बाड़मेर भी भारी बारिश की चपेट में है। अधिक बारिश के कारण  ट्रेन यातायात भी प्रभावित हो रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed