{"_id":"59d616124f1c1bcc538b5e16","slug":"cm-raje-visits-ajmer-for-various-programmes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा उपचुनाव की तैयारियां तेज, प्रत्याशी की तलाश में मुख्यमंत्री खुद पहुंची यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा उपचुनाव की तैयारियां तेज, प्रत्याशी की तलाश में मुख्यमंत्री खुद पहुंची यहां
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 05 Oct 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
सीएम राजे को अजमेर में दिया गया गार्ड आॅफ आॅनर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में होने वाले लोकसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां शुरू हो चुकी हैं। बड़े नेता अपने—अपने हिसाब से जनता तक अपनी पहुंच बनाने में लगे हैं। इसी कड़ी में आज राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी अजमेर पहुंची।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज से अजमेर जिले के दौरे पर हैं। उनके अजमेर में पहुंचने के साथ ही राजनीतिक दृष्टि से भी उनकी मौजूदगी को देखा जा रहा है। राजनीति के जानकारों के अनुसार मुख्यमंत्री का ये दौरा लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशी के चयन और यहां की जनता से रूबरू होना बताया जा रहा है। ताकि उनके सामने जनता से जुड़े मुद्दे सीधे तौर पर सामने आ सके।
यहां अजमेर में राजे को हैलीपेड पर गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों व भाजपाइयों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे यहां से मार्बल एसोसिएशन के कार्यालय पहुंची। जहां पर मार्बल व्यवसायियों व जैन समाज के लोगों से बातचीत कर उपचुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जीत दिलवाने की अपील की। इसके बाद सीएम राजे ने जनसभा को संबोधित किया।

सांवरलाल जाट के पुत्र हो सकते हैं उम्मीदवार
सूत्रों के अनुसार भाजपा सांवरलाल जाट के बेटे रामस्वरूप लांबा को चुनावी मैदान में उतार सकती है क्योंकि जातिगत वोटों के लिहाज से अजमेर लोकसभा क्षेत्र में गुर्जरों के बाद जाट मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है।
ऐसे में सीएम राजे का अजमेर आना इस बात की ओर इशारा करता है कि राजे उपचुनाव की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। सूत्रों का कहना है कि जाट के पुत्र को उम्मीदवार बनाने से उनको अजमेरवासियों का भावनात्मक रूप से समर्थन मिलेगा।

कल भी अजमेर में रहेंगी मुख्यमंत्री
सीएम राजे का स्वागत करते अजमेर भाजपा के जनप्रतिनिधी
- फोटो : Amar Ujala
आज राजे की जनसभा में कई विधायक, जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी अपने क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों को लेकर पहुंचे। राजे ने यहां जनसुनवाई भी की और लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करवाने के लिए जिला कलक्टर गौरव गोयल को निर्देश दिए।
राजे ने भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक कर प्रत्याशी के संबंध में चर्चा की। शुक्रवार को भी सीएम राजे अजमेर में रहेंगी और यहां पर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
राजे ने भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक कर प्रत्याशी के संबंध में चर्चा की। शुक्रवार को भी सीएम राजे अजमेर में रहेंगी और यहां पर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।