फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM helicopter land due to rain

सीएम के हेलीकॉप्टर को करवाना पड़ा लैंड, आगे जाने से पायलट ने किया मना

Sat, 29 Jul 2017 02:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 29 Jul 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
CM helicopter land due to rain
हेलीकॉप्टर से हो रहा रेस्कयू
राजस्थान में बाढ़ के हालात का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रवाना हुईं, लेकिन उनका उद्देश्य पूरा नहीं हो सका। मौसम का मिजाज देख पायलट ने ही आगे जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन


पाली, सिरोही और जालोर में तेज बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। वसुंधरा राजे बाढ़ प्रभावित जिलों में लोगों की स्थिति को नजदीक से देखने के लिए हेलीकॉप्टर से शनिवार को गईं, लेकिन बिगड़े हुए मौसम ने सीएम को भी आगे नहीं बढ़ने दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर सोजत तक तो पहुंच गया था, लेकिन मौसम के बिगड़े हुए रुख को देखते हुए हेलीकॉप्टर को वहीं लैंड करवाना पड़ा। इसके बाद पायलट ने आगे बढ़ने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैरतलब है कि बाढ़ के हालातों के बीच सेना का हेलीकॉप्टर और जवान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। सेना के जवान ही हेलीकॉप्टर व अन्य साधनों से खाने के पैकेट पीड़ितों तक पहुंचा रहे हैं।

गम्भीर हैं हालात, स्थित में कोई सुधार नहीं

CM helicopter land due to rain
सेना जुटी बचाव में
सीएम जयपुर एयरपोर्ट से शनिवार सुबह रवाना हुई थी। सोजत पहुंचने के बाद पायलट ने सीएम को कहा कि तेज बरसात में आगे जाना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में सीएम राजे की यात्रा बीच में ही थोड़ी देर के रोकनी पड़ी। इसके बाद वे आगे नहीं जा सके।

गौरतलब है पाली, जालोर और सिरोही जिले में बाढ़ के हालात है। पिछले कई दिनों से चले रहे राहत कार्य के बाद भी अभी तक इन क्षेत्रों में स्थिति बदतर बनी हुई है। वहीं बीती रात्रि से एक बार फिर से बारिश का दौर प्रारंभ हो गया है माना जा रहा है​ कि परेशानी में और ईजाफा होगा।

राज्य सरकार के दो मंत्री पहले से ही इन जिलों में डेरा डाले हुए है। वे लगातार यहां हो रहे राहत कार्य की मॉनिटरिंंग कर रहें है। जबकि आज मुख्यमंत्री राजे भी यहां पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लेंगीं। जबकि दूसरी और बीती  रात्रि को जवाई बांध के 11 गेट खोले जाने से पानी के बहाव वाले गांवों में समस्या और विकट हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed