फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   cm further for Real Hero's help, now Rupa will become doctor

रियल हीरो की मदद के लिए आगे आई सीएम, अब रूपा बनेगी डॉक्टर

Thu, 10 Aug 2017 08:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 10 Aug 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
cm further for Real Hero's help, now Rupa will become doctor
रूपा यादव - फोटो : amar ujala
प्रदेश की रियल हीरो के रूप में पहचान बनाने वाली रूपा की मदद के लिए अब मुख्यमंत्री ने मदद के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिसके बाद गांव की रूपा अब आसानी से अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी कर सकेगी।
विज्ञापन


दरअसल, मामला जयपुर जिले के चौमूं स्थित करेरी गांव की रहने वाली रूपा यादव से जुड़ा है। बचपन में ही बाल विवाह के बाद रूपा ने हिम्मत नहीं हारी और ससुराल जाकर अपनी पढ़ाई जारी रखी। यहां उसके ससुराल वालों ने भी उसे आगे पढ़ाने की पहल की थी। जिसके बाद रूपा ने इसी साल अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। घर का पूरा कामकाज करने के बाद भी रूपा ने इसी साल नीट एग्जाम 2017 में 603 अंक प्राप्त किए। जिसके चलते रूपा को आल इंडिया में 2283वीं रैंक मिली।
विज्ञापन


रूपा को बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए एडमिशन मिला। अब यहां रूपा की सामने हॉस्टल फीस और कॉलेज के अन्य खर्चे देने के लिए पैसे नहीं थे। इसका कारण रूपा के ससुराल वालों के सामने भी आर्थिक तंगी का होना था। इसके बाद जैसे ही इसकी सूचना सरकार तक पहुंची तो सीएम वसुंधरा राजे ने बीकानेर कलक्टर अनिल गुप्ता को रूपा की मदद के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सारी पढ़ाई का खर्चा सरकार उठाएगी

cm further for Real Hero's help, now Rupa will become doctor
रूपा यादव - फोटो : amar ujala
कलक्टर अनिल गुप्ता ने बीकानेर में मेडिकल कॉलेज जाकर रूपा से मुलाकात की। यहां कलक्टर ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आर.पी अग्रवाल को सीएम के निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि रूपा की आर्थिक हालात ठीक नहीं है। इसके चलते सीएम वसुंधरा राजे ने उसकी हर तरह से मदद करने को कहा है। प्रिंसिपल डॉ.आर.पी अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद रूपा की पूरी मदद की जाएगी और उसकी फीस माफ कर दी गई है।

गौरतलब है कि गुड्डे-गुड्डियों से खेलने की 12 साल की उम्र में ही रूपा की नीमाणा के रहने वाले शंकरलाल से शादी हो गई थी। पति शंकरलाल ने उसे आगे पढ़ाया और कोटा के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में प्रवेश दिलवाया। यहां भी कोचिंग इंस्टीट्यूट ने रूपा की पढ़ाई का खर्चा उठाया। उसे फीस में राहत दी। वहीं, पढ़ाई का खर्चा उठाने के लिए पति ने खेती करने के साथ—साथ टेम्पो चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed