{"_id":"633e8f124dbab61e8064410e","slug":"cm-ashok-gehlot-to-inaugurate-sodala-elevated-road-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: सीएम गहलोत आज देंगे जनता को बड़ी सौगात, इसलिए खास है हवा से हवा में जुड़ने वाली यह सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: सीएम गहलोत आज देंगे जनता को बड़ी सौगात, इसलिए खास है हवा से हवा में जुड़ने वाली यह सड़क
Thu, 06 Oct 2022 01:47 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 06 Oct 2022 01:47 PM IST
सार
लंबे इंतजार के बाद हवा सड़क एलिवेटेड रोड गुरुवार शाम से जयपुरवासियों के लिए खोल दी जाएगी। शाम 6 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसका उद्घाटन करेंगे। इस एलिवेटेड रोड के चालू होने से अजमेर रोड, वैशाली नगर और पृथ्वीराज नगर उत्तर में बसी सैकड़ों कॉलोनियों में रहने वाले हजारों लोगों की राह सुगम होगी।
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोडाला से अंबेडकर सर्किल तक बनी एलिवेटेड रोड का लोकार्पण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को करेंगे। एलिवेटेड रोड की शुरुआत से सुबह और शाम के पीक आवर में यातायात में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। इस सड़क के खुलने से वाहन चालकों को 22 वेयरहाउस सर्किल, हवा रोड के जाम से राहत मिलेगी, वहीं सफर में समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
बता दें, अंबेडकर सर्किल से सोडाला श्याम नगर सब्जी मंडी तक यह साढ़े तीन किमी लंबी एलिवेटेड रोड है। जबकि सोडाला तक यह दो किमी 800 मीटर लंबी है। इस प्रकार यह राजस्थान की सबसे बड़ी दूसरी एलिवेटेड रोड है। इसमें दो सर्किल, सिविल लाइंस और बाइस गोदाम पुलिया से अंबेडकर सर्किल की ओर वाली सर्किल को हटाया गया है। इसमें आसपास की कॉलानी से आने वाले यात्रियों का ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन
रोड का एक रैंप नंदपुरी कॉलोनी से 100 मीटर पहले की ओर उतर रहा है। वैसे ही रैंप के माध्यम से नंदपुरी से सिविल लाइंस की ओर से यातायात को चढ़ाया भी गया है। अंबेडकर सर्किल से यह 100 मीटर पहले यातायात को उतारेगी। दूसरी ओर अंबेडकर सर्किल से अजमेर रोड पर जाने के लिए इसे सोडाला तिराहे पर चार नंबर डिस्पेंसरी की ओर से आने वाली एलिवेटेड रोड से जोड़ा गया है। यह जुड़ी रोड श्याम नगर सब्जी मंडी से पहले उतर रही है।
विज्ञापन
हवा से हवा में जुड़ने वाली पहली सड़क...
अंबेडकर सर्किल से सोडाला तिराहे पर यह सड़क अजमेर रोड से हवा में ही जोड़ी गई है। चार नंबर डिस्पेंसरी की ओर से आ रही एलिवेटेड रोड पर इसका यातायात जोड़ने के लिए दोनों सड़कों को इंजीनियरों ने हवा में ही जोड़ा है। इस प्रकार अजमेर रोड पर आगे जाने वाला यातायात श्याम नगर सब्जी मंडी से पहले उतारा गया है। इससे श्याम नगर से निर्माण नगर, मानसरोवर वाया रेल नगर के निवासियों को भी सुविधा होगी।
रोज गुजरेंगे पचास हजार वाहन...
अजमेर रोड के श्याम नगर सब्जी मंडी से यह रोड शुरू होकर सीधा अंबेडकर सर्किल पर उतरेगी। इससे अजमेर रोड से अंबेडकर सर्किल तक जाने वाले यातायात को सुगमता मिलेगी। यात्रियों को जाम से मुक्ति मिलेगी। सोडाला से अंबेडकर सर्कि ल तक यातायात की सघनता के कारण सुबह-शाम रोजाना जाम के हालात बने रहते हैं। यहां से लगभग पचास हजार वाहन रोजाना गुजरते हैं।
दर्जनों कॉलोनियों को लाभ...
एलिवेटेड रोड से आने वाले यातायात को ऊपर से गुजारा जाएगा, लेकिन इससे आसपास की कॉलोनियों को अधिक सुविधा होगी। सोडाला से अंबेडकर सर्कि ल तक सुबह और शाम के पीक ऑवर में लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। एलिवेटेड रोड से गुरुशरण मार्ग के आसपास की आबादी, स्वेज नहर, नंदपुरी कॉलोनी, चंबल पावर हाउस सहित आसपास की कॉलोनी वासियों को सुविधा मिलेगी।
साल 2019 में होना था पूरा...
इसकी प्लानिंग साल 2016 में बनी थी। तब इसका बजट कुल 200 करोड़ रखा था। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद कोरोना काल के कारण लगातार बाधा आती गई। जून, 2019 में इसे पूरा होना था। कार्य पूरा नहीं होने से समय मई 2020 तक बढ़ाया गया। मार्च में लाकडाऊन से काम और भी धीमा पड़ गया और बजट भी बढ़ता गया।
ये हैं विशेषताएं...
एलिवेटेड रोड पर चढ़ने और उतरने के लिए अलग-अलग रैंप बनाए गए हैं। हवा से हवा में एलिवेटेड से एलिवेटेड रोड से जुड़ने वाली पहली सड़क, 25 मिनट का सफर 10 मिनट में होगा पूरा, निर्बाध यातायात की सुविधा नीचे की रोड और एलिवेटेड रोड पर नहीं लगेगा जाम वीआईपी मूवमेंट रहेगा सुरक्षित।