फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Ashok Gehlot statement on rape and murder case after sentence to death

Rajasthan: फांसी देने का कानून आया तो बढ़ गए दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले, राजस्थान सीएम गहलोत का अटपटा बयान

Sat, 06 Aug 2022 11:08 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 06 Aug 2022 11:08 AM IST
सार

सीएम गहलोत ने कहा कि देशभर से दुष्कर्म के बाद हत्या की जो रिपोर्ट आ रही हैं, वह बड़ी खतरनाक ट्रेंड है। देश में जो हालात हैं, वो ठीक नहीं है।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot statement on rape and murder case after sentence to death
सीएम गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सीएम अशोक गहलोत दिल्ली में है। इसी बीच मुख्यमंत्री गहलोत ने दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को फांसी देने का कानून अमल में आने के बाद से दुष्कर्म के बाद महिलाओं की हत्या के मामले में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम गहलोत ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्भया कांड के बाद आरोपियों को फांसी देने की मांग ने जोर पकड़ा और इसके बाद कानून अमल में आया। ऐसे में दुष्कर्म के बाद महिलाओं की हत्या के मामले में इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में यह एक खतरनाक ट्रेंड बनकर उभरा है। दुष्कर्म करने वाले को लगता है कि पीड़िता उसके  खिलाफ गवाह बन जाएगी। वह दुष्कर्म भी करता है और हत्या भी कर देता है। जो रिपोर्ट देशभर से आ रही हैं, वह बड़ी खतरनाक ट्रेंड है। देश में जो हालात हैं वो ठीक नहीं है। लोकतंत्र के लिए बड़ा संकट का समय है, ऐसा हमने पहले कभी नहीं देखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अहम घमंड से चल रही भाजपा सरकार
वहीं मुख्यमंत्री गहलोत ने एनआई से बातचीत की। जिसमें उन्होंने कहा कि अगर शांतिपूर्ण तरीके से लोकतंत्र के अंदर रैली निकलती है, आम जनता जुड़ती है तो सरकार की आंखें खुलती है कि वास्तव में जनता रैली का साथ दे रही है। इसका मतलब है कि कहीं न कहीं सरकार की नीतियों में चूक है तो सरकार को भी गुड गवर्नेंस के लिए इम्प्रूवमेंट का एक अवसर मिलता है। ये सरकार उससे भी चूकना चाहती है क्योंकि एरोगेंट है। अहम-घमंड में सरकार चल रही है।



ये लोग विपक्ष को तवज्जों नहीं दे रहे हैं
गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष के आंदोलन को कोई तवज्जो नहीं दे रही है ये इनके खुदके लिए घातक होगा मेरा मानना है। लोकतंत्र में इतनी छूट होनी चाहिए विपक्ष को कि वो खुलकर धरना-प्रदर्शन कर सके उससे गवर्नमेंट को ही फायदा होता है पर ये इतने अहम-घमंड में चल रहे हैं कि इन्हें किसी की परवाह ही नहीं है। इनको खाली हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति करनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed