फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Ashok Gehlot advocates for Rahul Gandhi to be made Congress President

Rajasthan: सीएम गहलोत का बयान, राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बने तो देश की बड़ी चुनौतियों से निपटना आसान होगा

Wed, 07 Sep 2022 02:11 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 07 Sep 2022 02:11 PM IST
सार

'भारत जोड़ो यात्रा' के प्रारंभ होने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें मुख्यमंत्री गहलोत ने एक बार फिर राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि देश में धर्म और जाति के नाम पर नफरत पैदा की गई है। वहीं राहुल के दिल में कोई नफरत नहीं है।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot advocates for Rahul Gandhi to be made Congress President
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में जाति और धर्म के नाम पर नफरत फैल गई है। अगर इसे रोका नहीं गया तो यह गृहयुद्ध का कारण बन सकता है।

विज्ञापन


कांग्रेस कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,750 किमी लंबी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। यात्रा के प्रारंभ होने से पहले सीएम अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेता राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने के पक्ष में है। सीएम ने आगे कहा कि हम सभी राहुल गांधी के नेतृत्व में मिलकर काम करेंगे। देश के सामने बड़ी चुनौतियां हैं और अगर राहुल गांधी पार्टी प्रमुख बनते हैं तो उनसे निपटना आसान हो जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी 'भारत जोड़ो' का नारा देने की जरूरत है क्योंकि आजादी के बाद पहली बार देश में ऐसा माहौल बना है कि नफरत, तनाव और हिंसा हो रही है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करते रहे हैं कि आप अपील करें कि लोगों के बीच प्यार, भाईचारा और सद्भाव हो और हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अब तक ऐसा नहीं किया है। देश में इतना ध्रुवीकरण हुआ है, जाति और धर्म के नाम पर नफरत पैदा की गई है, अगर इसे नियंत्रित नहीं किया गया तो यह गृहयुद्ध की ओर जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि बेहतर समझ की जीत हो सकती है। राहुल गांधी अहिंसा में विश्वास करते हैं और उनके दिल में कोई नफरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed