फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   cleaners of sms hospital goes on strike in jaipur

एसएमएस में चरमराई व्यवस्था, संविदाकर्मियों के साथ सफाईकर्मी भी हड़ताल पर

Thu, 16 Mar 2017 02:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 16 Mar 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
cleaners of sms hospital goes on strike in jaipur
हड़ताली सफाईकर्मी - फोटो : amar ujala
हाल ही डॉक्टरों की हड़ताल झेल चुके प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल सवाई मानसिंह में अब संविदाकर्मी और सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे एक बार फिर से व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन


चिकित्सा विभाग सफाई ठेका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने बताया कि पिछले 15 सालों से अस्पताल में ठेका निविदा पर लगे सफाईकर्मचारी नियमित नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। इन लोगों की मांग है कि अस्पताल में ठेका प्रथा बंद करके सफाईकर्मीयों की सीधी भर्ती की जाए।
विज्ञापन


सफाईकर्मीयों के हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल परिसर में गंदगी और बदबू से मरीजों और उनके परिजनों का सांस लेना दूभर हो गया है वहीं गंदगी फैलने से लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्ची कटाने के लिए लंबी कतारों में लगने को मजबूर 

cleaners of sms hospital goes on strike in jaipur
सवाई मानसिंह अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लगी लंबी कतारें - फोटो : amar ujala
सवाई मानसिंह अस्पताल समेत जयपुर के अन्य सरकारी अस्पतालों में संविदाकर्मीयों के हड़ताल पर चले जाने से व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। हालांकि चिकित्सा विभाग ने वैकल्पिक तौर पर इंतजाम तो किए लेकिन लोगों को पर्ची कटाने के लिए लंबी लंबी कतारों में 3 से 4 घंटे लगना पड़ रहा है। बताया यह भी गया है कि सवाई मानसिंह अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर,बीपीएल काउंटर व भामाशाह काउंटरों पर तो 8 घंटे लंबी लाइन में लगने के बाद भी नंबर नहीं आ रहा है। 

मुफ्त के काम के लिए भी ऐंठ रहे पैसे 

संविदाकर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल इस मौके का फायदा उठाकर कुछ लोगों से पर्ची काटने और अन्य कामों के नाम पर जबरदस्ती पैसे ऐंठे जा रहे है। वहीं रजिस्ट्रेशन फी के नाम पर अस्पताल को होने वाली आय में भी जबरदस्त घाटा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed