{"_id":"5a2bcaab4f1c1bc9678c0cba","slug":"churu-sikar-dmu-train-flagged-off-on-a-new-line-by-mos-railways-rajen-gohain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शेखावाटी के लोगों का सपना हुआ साकार,बड़ी रेल लाइन पर चली पहली ट्रेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेखावाटी के लोगों का सपना हुआ साकार,बड़ी रेल लाइन पर चली पहली ट्रेन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 09 Dec 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अतिथि
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से बड़ी रेल लाइन पर ट्रेन चलने का इंतजार कर रहे राजस्थान के शेखावाटी इलाके के लोगों का सपना आज पूरा हो ही गया। आज रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन ने चूरू रेलवे स्टेशन से चूरू-सीकर स्पेशल रेलसेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
चूरू फतेहपुर शेखावाटी आमान परिवर्तन कार्य के बाद अब पूरा फतेहपुर शेखावाटी छोटी लाइन से लगभग मुक्त हो गया है। अब केवल सीकर-जयपुर के बीच आमान परिवर्तन का कार्य पूरा होना बाकी है, जिसके बाद समूची शेखावाटी में ब्रॉडगेज लाइन का नेटवर्क फैल जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरूण जैन ने बताया कि इस मौके पर राजस्थान के पंचायती राज व ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, शिक्षा (प्राथमिक व माध्यमिक) राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी, देवस्थान राज्यमंत्री राजकुमार रिणवां, सांसद-चूरू, राहुल कस्वां, सांसद-सीकर, सुमेधानंद सरस्वती, सांसद-राज्यसभा, नरेन्द्र बुढानिया, सभापति, विजय कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

डेमू ट्रेन में होंगे कुल 8 डिब्बे, ये रहेगी समय सारिणी
कार्यक्रम को संबोधित करते रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन
जैन ने बताया कि चूरू-सीकर पैसेंजर ट्रेन का 10 दिसंबर से चूरू-सीकर-चूरू के मध्य नियमित संचालन किया जाएगा। उन्होनें बताया कि गाड़ी संख्या 74857 चूरू-सीकर-चूरू सवारी गाड़ी चूरू जंक्शन से प्रतिदिन शाम 5 बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी और शाम को 7 बजकर 45 मिनट पर सीकर पहुंचेगी।
ऐसे ही गाड़ी संख्या 74858 सीकर चूरू सीकर प्रतिदिन सवेरे 7 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी जिसके बाद ये गाड़ी सुबह 9.35 बजे चूरू पहुंचेगी। इन दोनों गाड़ियों का ठहराव बिसाउ,महनसर,रामगढ़ शेखावाटी,कायमसर,फतेहपुर शेखावाटी,लक्ष्मणगढ़ सीकर,रशीदपुर खोरी स्टेशनों पर रहेगा। इस गाड़ी में डेमू रैक के कुल 8 डिब्बे होंगे।