फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   churu sikar dmu train flagged off on a new line by mos railways rajen gohain

शेखावाटी के लोगों का सपना हुआ साकार,बड़ी रेल लाइन पर चली पहली ट्रेन

Sat, 09 Dec 2017 05:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 09 Dec 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
churu sikar dmu train flagged off on a new line by mos railways rajen gohain
गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अतिथि - फोटो : Amar Ujala
लंबे समय से बड़ी रेल लाइन पर ट्रेन चलने का इंतजार कर रहे राजस्थान के शेखावाटी इलाके के लोगों का सपना आज पूरा हो ही गया। आज रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन ने चूरू रेलवे स्टेशन से चूरू-सीकर स्पेशल रेलसेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन



चूरू फतेहपुर शेखावाटी आमान परिवर्तन कार्य के बाद अब पूरा फतेहपुर शेखावाटी छोटी लाइन से लगभग मुक्त हो गया है। अब केवल सीकर-जयपुर के बीच आमान परिवर्तन का कार्य पूरा होना बाकी है, जिसके बाद समूची शेखावाटी में ब्रॉडगेज लाइन का नेटवर्क फैल जाएगा। 
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरूण जैन ने बताया कि इस  मौके पर राजस्थान के पंचायती राज व ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, शिक्षा (प्राथमिक व माध्यमिक) राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी, देवस्थान राज्यमंत्री राजकुमार रिणवां, सांसद-चूरू, राहुल कस्वां, सांसद-सीकर, सुमेधानंद सरस्वती, सांसद-राज्यसभा, नरेन्द्र बुढानिया, सभापति, विजय कुमार शर्मा उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डेमू ट्रेन में ​होंगे कुल 8 डिब्बे, ये रहेगी समय सारिणी

churu sikar dmu train flagged off on a new line by mos railways rajen gohain
कार्यक्रम को संबोधित करते रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन
जैन ने बताया कि चूरू-सीकर पैसेंजर ट्रेन का 10 दिसंबर से चूरू-सीकर-चूरू के मध्य नियमित संचालन किया जाएगा। उन्होनें बताया कि गाड़ी संख्या 74857 चूरू-सीकर-चूरू सवारी गाड़ी चूरू जंक्शन से प्रतिदिन शाम 5 बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी और शाम को 7 बजकर 45 मिनट पर सीकर पहुंचेगी।


ऐसे ही गाड़ी संख्या 74858 सीकर चूरू सीकर प्रतिदिन सवेरे 7 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी जिसके बाद ये गाड़ी सुबह 9.35 बजे चूरू पहुंचेगी। इन दोनों गाड़ियों का ठहराव बिसाउ,महनसर,रामगढ़ शेखावाटी,कायमसर,फतेहपुर शेखावाटी,लक्ष्मणगढ़ सीकर,रशीदपुर खोरी स्टेशनों पर रहेगा। इस गाड़ी में डेमू रैक के कुल 8 डिब्बे होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed