{"_id":"598c32164f1c1b6f5f8b49c7","slug":"chopped-hair-incidents-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में दिनदहाड़े कटी चोटी, अबकी बार बुजुर्ग बनी 'शिकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में दिनदहाड़े कटी चोटी, अबकी बार बुजुर्ग बनी 'शिकार'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 10 Aug 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
hair cut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोटी कटना हकीकत है या फिर मनगढ़ंत कहानी...ये तो पता नहीं, लेकिन ये सिलसिला अब तक बदस्तूर जारी है। गांव से निकल कर शहर के पढ़े लिखे इलाकों में भी इस तरह की घटनाएं सुनने को मिल रही है। यहां तक की राजधानी भी अछूती नहीं रही है।
मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर से जुड़ा है। जयपुर में बृहस्पतिवार को भी एक चोटी काटने की घटना सामने आई है। इसमें एक वृद्धा ने चोटी काटे जाने शिकायत है। इसके बाद इलाके की महिलाओं में दहशत है। हांलाकि पुलिस इस घटना को सही नहीं मान रही है।
राजधानी के नाहरगढ़ थाना इलाके में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला चंद्रकांता (65) ने यह शिकायत की है। महिला का कहना है कि एक व्यक्ति उसकी चोटी काटकर भाग गया। महिला की शिकायत के बाद हड़कम्प मच गया। हांलाकि उस व्यक्ति को महिला के अलावा किसी और ने नहीं देखा। घटना के बाद चर्चा का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही रामगंज के चारदरवाजा में भी एक युवती मुस्कान की चोटी काटे जाने की खबर भी सामने आई थी।

काटे तो गए हैं बाल, घर की तलाशी भी ली, लेकिन
file photo
- फोटो : amar ujala
चंद्रकाता के मुताबिक वह घर पर सो रही थी। एक व्यक्ति उसके कमरे में घुस आया और चोटी काटकर भाग गया। इसके बाद उसने चिल्लाकर घर के लोगों को बताया। चंद्रकांता की चीख-पुकार से भागते हुए उसका बेटा आया। उसमें मां से चिल्लाने का कारण पूछा तो उसने बताया कि एक व्यक्ति गंदे कपड़े पहनकर उसके कमरे में आया और चोटी काटकर भाग गया।
महिला की स्थिति देखकर एक बारगी तो बेटा और उसके घर के लोग सकते में आ गए। महिला के बाल कटे हुए थे। इसके बाद परिजनों ने घर में तलाशी ली, कमरों में देखा तो उस तरह का कोई व्यक्ति नजर नहीं आया। परेशान घर वाले इसके बाद पुलिस के पास चले गए।
थाने में जाकर शिकायत की तो पुलिस वालों ने एकबारगी तो विश्वास नहीं किया, अफवाह बताकर रवाना कर दिया। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। उधर महिला को अस्पताल ले जाया गया है।